LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Road Accident : शेखपुरा में सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की गयी जान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, जमकर काटा बवाल

Bihar Road Accident : शेखपुरा में सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्

SHEKHPURA : जिले के बरबीघा सरमेरा मुख्य सड़क मार्ग पर दयालीबीघा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. बुधवार की दोपहर घटित इस घटना में परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया. जानकारी के मुताबिक बच्चा आंगनबाड़ी से पढ़कर वापस घर लौट रहा था. बच्चा सड़क के किनारे किनारे जा रहा था. तभी सामने से आ रहे एक टैंक लॉरी ने बच्चों में जोरदार टक्कर मार दिया. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई.हालांकि परिजन तुरंत उसे रेफरल अस्पताल बरबीघा लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने वहां देखते ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया.डॉक्टर की बात सुनते ही बच्चे के माता-पिता और परिजन अस्पताल में ही दहाड़ मार कर रोने लगे.बच्चे के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं.मृतक की माँ ने बताया कि वह प्रत्येक दिन की भांति गांव के आंगनबाड़ी में पढ़ने गया हुआ था. 

बुधवार को पढ़कर घर लौटने के दौरान एक दर्दनाक एक हादसे में उसके परिवार का चिराग बुझ गया.मृतक बच्चे की पहचान गांव के रहने वाले बुधन चौधरी के पुत्र विवान कुमार के रूप में किया गया है.उधर रेफरल अस्पताल बरबीघा में डॉक्टर द्वारा बच्चे को मृत घोषित करने के बाद भी परिजनों को विश्वास नहीं हुआ.बच्चे को लेकर एक निजी अस्पताल गए लेकिन डॉक्टर ने वहां भी मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर गांव पहुंच गए.इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया.सूचना मिलते केवटी थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. 

लोगों को काफी समझाया गया.लेकिन लोग सड़क पर से हटने को तैयार नहीं हुए. करीब 2 घंटे बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे लोगों को उचित सरकारी मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने का भरोसा दिया.तब लोगों ने सड़क जाम हटाया. इसके बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला टैंकलोरी भागने में सफल रहा है.हालांकि सरमेरा टोल टैक्स के पास से गाड़ी की तस्वीर और नंबर उपलब्ध करा ली गई है.पीड़ित परिवार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर इस मामले में जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी.

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट