LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

vande bharat Accident - वंदे भारत के सामने आए अपने मवेशियों को बचाने के लिए कूद गया युवक, हादसे में गई जान

vande bharat Accident - रेल पटरी पर पहुंचे दो भैंसों को बचाने के लिए पहुंचे एक व्यक्ति की वंदे भारत की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं दो मवेशियों की भी मौत हो गयी

vande bharat Accident - वंदे भारत के सामने आए अपने मवेशियों
वंदे भारत से कटकर युवक की मौत- फोटो : NEWS4NATION

Sheikhpura - वंदे भारत की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि सेमी हाईस्पीड ट्रेन के सामने दो भैंसें आ गई थी, जिन्हें बचाने की कोशिश में युवक भी ट्रेन के सामने आ गया। जिसमें ट्रेन के धक्के से युवक की मौत हो गई। वहीं मवेशियों के फंसने के कारण ट्रेन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। 

घटना बिहार के शेखपुरा जिले की है। जहां नवादा से क्यूल की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन शेखपुरा जंक्शन पार करने के बाद जखराज स्थान रेलवे फाटक के पास दो भैंसों से टकरा गई। इस दौरान भैंसों को बचाने की कोशिश कर रहे पशुपालक ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

भैसों के साथ युवक की भी गई जान

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। जब दो भैंसें अचानक पटरी पर आ गई। इस दौरान अपनी भैंसों  को पटरी से हटाने के  लिए 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। अचानक दो भैंसें रेलवे ट्रैक पर आ गईं, जिन्हें बचाने के लिए 50 वर्षीय गोपाल यादव, निवासी कच्ची रोड (नगर थाना क्षेत्र), पटरी पर पहुंचे। तभी वंदे भारत ट्रेन की जोरदार टक्कर से मौके पर ही गोपाल यादव की मौत हो गई। घटना में उनके दोनों भैंसों की भी जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतक का शव क्षत-विक्षत हो गया।

NSIT
Nsmch

लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

इस हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं अचानक  ट्रेन के रुकने से यात्रियों में बैचेनी बढ़ गई। वहीं तकनीकी टीम ने शुरूआती जांच के बाद ट्रेन को दो मिनट बाद रवाना कर दिया।

लोगों में नाराजगी

वहीं इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा रेलवे पर फूट पड़ा। उनका कहना था कि इस रूट पर सुरक्षा के प्रबंध किए बिना ही वंदे भारत जैसी ट्रेनों को शुरू कर दिया गया। जिससे आए दिन हादसे   का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे जल्द ट्रैक की घेराबंदी का काम पूरा करे, ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हो