LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Bihar News : समधी-समधिन की कोर्ट मैरिज को लेकर सासाराम रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर चले जूते चप्पल, तमाशबीन बने रहे लोग

Bihar News : सासाराम कोर्ट में शादी करने पहुंचे समधी समधिन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. इस बीच दोनों पक्षों के बीच जमकर चप्पल और जूते चलें........जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar News : समधी-समधिन की कोर्ट मैरिज को लेकर सासाराम रजिस्
कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा - फोटो : RANJAN

SASARAM : सासाराम के रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर सड़क पर उस समय अजीबो गरीब स्थिति हो गई। जब एक चार बच्चों का बाप और तीन बच्चों की मां शादी करने कोर्ट में पहुंच गए। इसी बीच दोनों पक्ष के परिजन पहुंचे कर दोनों पर चप्पल जूते की बौछार कर दी। सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को पास में मौजूद पुलिसकर्मी रोकना चाहा। लेकिन फिर भी दे दनादन होते रहा। पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जीटी रोड पर का है। 

बता दे कि दोनों रिश्ते में समधी तथा समधिन होने वाले थे। शिवसागर थाना क्षेत्र के धनवा के रहने वाले दयाशंकर राम अपनी पुत्री की शादी डालमिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू दिल्ली के रहने वाली धर्मशिला देवी की पुत्री के साथ ठीक किए थे। एक साल पहले दोनों पक्ष में शादी तय हो गई थी। लेकिन इसी बीच लड़का का पिता दयाशंकर सिंह तथा लड़की की मां धर्मशिला देवी के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। ऐसी आशंका है कि दोनों ने कहीं मंदिर में शादी कर लिया और आज कोर्ट में शादी करने के लिए दोनों पहुंच गए थे। जब इसकी सूचना दयाशंकर राम के परिजन तथा धर्मशिला देवी की के पति सुनील राम को लगी तो वह सभी भी रजिस्ट्री ऑफिस के पास पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों शादी करने पर अड़ गए थे। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। तभी लोग दयाशंकर राम की चप्पलों से पिटाई करने लगे। 

दयाशंकर राम के बारे में पता चला कि उसकी दो पत्नियों पहले मर चुकी है। अब उसके तीन संतान है जिसमें वह अपनी बड़ी पुत्री की शादी धर्मशिला देवी के पुत्री से तय कर दिया था। लेकिन बाद में धर्मशिला देवी से ही उसका संबंध हो गया। उधर धर्मशिला देवी कहती है कि उसका पति सुनील नाम उसके साथ मारपीट करता है। ऐसे में वह चाहती है कि अपने होने वाले समधि दया शंकर राम के साथ शादी कर ले। विवाद बढ़ता देख दोनों के परिजन इकट्ठा हुए और फिर एक ऑटो में बैठकर सभी को परिवारिक पंचायती के लिए लेकर चले गए।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट