LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Pahalgam Terrorist Attack: बिहार के मनीष रंजन की पहलगाम आतंकी हमले में हुई हत्या से गांव हुआ गमगीन, IB अधिकारी को पत्नी के सामने मारी गोलियां, सीएम नीतीश ने जताया शोक

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई. इसमें बिहार के मनीष रंजन भी शामिल हैं जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कश्मीर में छुट्टियां बिताने और घूमने गए थे. उनकी मौत की खबर आते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack- फोटो : news4nation

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत से पूरा देश गमगीन है. वहीं बिहार के मनीष रंजन की मौत भी इस आतंकी हमले में हुई है. आतंकियों ने उनकी पत्नी के सामने ही उन्हें गोलियों से भून दिया. रोती-बिलखती पत्नी की आँखों के सामने ही पति की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं जैसे ही मनीष रंजन की मौत की खबर उनके गांव तक पहुंची, परिवार के साथ ही पूरा गांव इस कायराना हमले से गमजदा हो गया. आतंकियों के इस हमले में मनीष रंजन सहित 26 लोगों की मौत हुई है. इनमें अधिकांश लोग पर्यटक थे जो कश्मीर घूमने गए थे. मनीष रंजन भी उन्हीं पर्यटकों में एक थे. 

मनीष रंजन इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी के अधिकारी थे और वर्तमान में हैदराबाद में तैनात थे। मनीष बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले थे। जानकारी अनुसार मनीष अपने परिवार पत्नी और दो बच्चों के साथ एलटीसी के तहत कश्मीर घूमने आए थे। आतंकियों ने मनीष से नाम पूछने के बाद उनकी पत्नी के सामने ही उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। मनीष रांची में भी सेवाएं दे चुके थे। उनके पिता का नाम मंगलेश मिश्रा है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


सीएम नीतीश ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की मृत्यु की सूचना दुःखद। यह घटना निंदनीय है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है।

लश्कर समर्थित 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान आधारित प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े फ्रंट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, ये आतंकी कुछ दिन पहले जम्मू बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए थे और किश्तवाड़ के रास्ते कश्मीर पहुंचे थे।

NSIT
Nsmch

एक्शन में केंद्र सरकार

घटना के बाद देशभर में आक्रोश की लहर फैल गई है। गृह मंत्री अमित शाह हमले की जानकारी मिलते ही देर शाम श्रीनगर पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब का आधिकारिक दौरा बीच में छोड़ भारत लौटने का निर्णय लिया और मंगलवार रात ही स्वदेश रवाना हो गए। आज राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक बुलाई गई है।

देशभर में शोक और गुस्सा

हमले की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं ने इसे कायरतापूर्ण करार दिया है। देश भर में इस वीभत्स हमले को लेकर शोक और आक्रोश का माहौल है। इस हमले ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।