LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Dever and Bhabhi Love : देवर के इश्क में पागल भाभी ने करायी पति की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी सहित पांच को किया गिरफ्तार

Dever and Bhabhi Love : देवर के इश्क में पागल भाभी ने अपने पति की हत्या करा दी. घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी भाभी और देवर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Dever and Bhabhi Love : देवर के इश्क में पागल भाभी ने करायी
देवर के इश्क में पति की हत्या - फोटो : RANJAN

SASARAM : चौकीदार के बेटे के चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि 32 वर्षीय मृतक अभिनंदन पासवान की हत्या की साजिश प्रेम प्रसंग के मामले में हुआ है। मृतक की हत्या उसकी पत्नी रविता कुमारी और छोटे भाई अभिमन्यु पासवान ने मिलकर रची थी। रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी कहीं जा सकती है। सासाराम के तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव में बीते सप्ताह थाने की चौकीदार के बेटे की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। 

रोहतास पुलिस हत्या की वारदात में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार के बाद चौका देने वाला तथ्य सामने आया है। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि घटना के पश्चात तिलौथू थाने के अनुसंधान के क्रम में 32 वर्षीय मृतक अभिनंदन पासवान की हत्या की साजिश प्रेम प्रसंग के मामले में मृतक की पहली पत्नी रविता कुमारी और छोटे भाई अभिमन्यु पासवान ने मिलकर रची थी। एसपी रोशन कुमार ने बताया कि भाभी और देवर में 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। घटना की सुबह अभिमन्यु का तिलक समारोह होने वाला था। अभिमन्यु शादी करना नहीं चाहता था। जबकि उसके बड़े भाई (मृतक )यह चाह रहा था कि अभिमन्यु की शादी हो जाए ताकि उसकी पत्नी से उसका अवैध संबंध खत्म हो जाए। किंतु नाजायज रिश्ते और अंधे प्रेम ने पत्नी रविता कुमारी और भाई अभिमन्यु कुमार को हत्या करने पर मजबूर कर दिया। वही इस हत्या में शामिल तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए कट्टा और एक बाइक भी बरामद की गई है। मृतक के गांव के ही निखिल कुमार उर्फ निखिल सरकार को हत्या में साथ देने के लिए गिरफ्तार किया गया। जबकि गोली मारकर घटना को अंजाम देने के मामले में काराकाट थाना क्षेत्र के इटावा निवासी आनंद शर्मा का पुत्र अंकित कुमार शर्मा और रंगीला साहू का पुत्र विकास कुमार पिता रंगीला साह  को गिरफ्तार किया गया है। 

इन अपराधियों को मृतक के पत्नी और छोटे भाई ने 2 लाख रुपया की सुपारी भी दिया था। वही हत्या में शामिल देसी कट्टा एक आल्टो कार एक बाइक और दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया है। एएसपी कोटा किरण के नेतृत्व में हत्याकांड का उद्वेदन किया गया है। बता दे कि पिछले सप्ताह तिलौथू  थाने के चौकीदार अवधेश पासवान के 32 वर्षीय पुत्र अभिनंदन पासवान की आधी रात को नींद की हालत में गोली मार कर हत्या की गई थी। जबकि दूसरे दिन हत्यारे भाई अभिमन्यु का तिलक आने वाला था। देवर के प्रेम में आंधी भाभी ने अपने ही पति की हत्या की योजना बना डाली और देवर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट