LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News:दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्ची और युवक की मौत, मातम से दहल उठा इलाका

Bihar News:दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी की चपेट में आने से एक 9 साल की मासूम बच्ची और एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई।...

An innocent girl and a young man died
बच्ची और युवक की मौत- फोटो : reporter

Rohtas:जिले से आई दो दर्दनाक खबरों ने इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी की चपेट में आने से एक 9 साल की मासूम बच्ची और एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इन हादसों ने न केवल परिवारों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहली घटना नासरीगंज थाना क्षेत्र के पदुरी गांव में सामने आई। जोखन राम की 9 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी भीषण गर्मी से बेहाल थी। झुलसा देने वाली तपिश से निजात पाने के लिए वह अपनी सहेलियों के साथ सोन नदी में नहाने के लिए उतर गई। खेलते-खेलते वह अनजाने में गहरे पानी की तरफ चली गई और देखते ही देखते डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जब तक उसे बचाने की कोशिश की जाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

Diarch GO

दूसरी तरफ, अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के भहोरी बिगहा गांव में एक बेहद दुखद हादसा हुआ। यहां रामविलास राम के 36 वर्षीय पुत्र नंद जी राम अपने तालाब में मछली पालन का काम करते थे। शनिवार को वे हमेशा की तरह मछली को दाना देने के लिए तालाब पर गए थे। इसी दौरान, अनियंत्रित होकर वे गहरे पानी में जा गिरे और डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके भाई इंद्रजीत राम ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया।

दोनों ही घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत सासाराम के सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। एक तरफ घर का चिराग बुझ गया, तो दूसरी तरफ एक परिवार का कमाऊ सदस्य हमेशा के लिए बिछड़ गया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचे, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- रंजन कुमार