LATEST NEWS

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, समस्तीपुर में ताबड़तोड़ चले पत्थर, हड़कंप

Vande Bharat Train: बिहार में एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। समस्तीपुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव - फोटो : social media

Vande Bharat Train: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव का मामला सामने आया है। यह 3 दिनों में दूसरी घटना है। इसके पहले मुजफ्फरपुर में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ था। वहीं ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। इस घटना में चेयर कार का एक शीशा टूट गया। गनिमत रही कि खिड़की पास उस वक्त कोई यात्री मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद आरपीएफ अलर्ट मोड पर है।

आरपीएफ में मचा हड़कंप

दरअसल, पूरा मामला शनिवार को समस्तीपुर और दुबहा स्टेशन के बीच का है। जहां वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पत्थर फेंका, जिससे चेयर कार का एक शीशा टूट गया। हालांकि, उस सीट पर बैठे यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पहले भी हुई थी पथराव की घटना

इससे पहले गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर कांटी इलाके में पथराव किया गया था। जिसमें ट्रेन की तीन बोगियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। उस मामले में वीडियो बनाने और रील्स के लिए ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद

गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह और समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा भी इन दिनों इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। ऐसे में जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पथराव की घटना ने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। RPF नारायणपुर और समस्तीपुर दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

दानापुर में बदला गया शीशा

जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन शनिवार सुबह 9:28 बजे समस्तीपुर से रवाना होकर 10:13 बजे मुजफ्फरपुर पहुंची थी। इसी दौरान दुबहा के पास पथराव की घटना हुई। ट्रेन के दानापुर पहुंचने पर क्षतिग्रस्त शीशे को बदल दिया गया। रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक ट्रेनों पर पथराव न केवल सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है।