LATEST NEWS

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

Vaibhav suryavanshi - क्या सच में मैट्रिक परीक्षा में फेल हो गए IPL में 35 गेंद में शतक लगानेवाले वैभव सूर्यवंशी, स्कूल प्रिसिंपल ने नहीं हुआ फेल, जानें पूरा सच

Vaibhav suryavanshi - क्या सच में मैट्रिक परीक्षा में फेल हो

Samastipur - आईपीएल  के 18वें संस्करण की  नई सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी 10वीं बोर्ड परीक्षा   में फेल  हो गए। दो  दिन पहले यह   खबर सोशल  मीडिया पर  सामने आई थी। आईपीएल में सिर्फ 35 गेंद में शतक लगा  चुके वैभव  सूर्यवंशी के मैट्रिक रिजल्ट को लेकर कई चर्चाएं भी शुरू हो गई। अब वैभव के   परीक्षा में फेल होने की  असली सच्चाई सामने आ गई है। वैभव से स्कूल प्रिसिंपल ने उसके मैट्रिक में फेल होने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने बताया कि वैभव इस साल 10वीं बोर्ड एक्जाम में शामिल ही नहीं हो पाया था। ऐसे   में उसके फेल होने का सवाल ही नहीं है। 

बता दें   कि समस्तीपुर के ताजपुर में स्थित 'डॉक्टर मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल' के छात्र हैं। प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने बताया कि 'पिछले साल यानी 2024-25 में वैभव 9वीं क्लास में पास होने के बाद 10वीं में गए। लेकिन इस साल 10वीं की एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए।'

आईपीएल के कारण परीक्षा को छोड़ा

वैभव इस साल मैट्रिक परीक्षा देनेवाले  थे। लेकिन उसी समय आईपीएल में  राजस्थान   रॉयल्स में  उनका सेलेक्शन  हो गया। जिसके कारण उन्होंने परीक्षा छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला लिया। 'अब वे अगले साल दोबारा 10वीं की एग्जाम देंगे। सोशल मीडिया पर उनके फेल होने का दावा किया जा रहा है जो गलत है।' 14 साल के वैभव गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाकर IPL इतिहास सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

प्रिंसिपल ने भी 14 साल उम्र बताई थी

स्कूल के प्रिंसिपल आदर्श कुमार ने वैभव की उम्र 14 साल ही बताई थी। उन्होंने बताया था कि 'वैभव का एडमिशन बचपन में ही इस स्कूल में कराया गया था। बीच में दो साल DAV पब्लिक स्कूल में भी पढ़ाई की, लेकिन फिर वापस यहीं एडमिशन ले लिया। वर्तमान में वैभव 10वीं का छात्र है, जिसका जन्म 27 मार्च 2011 को जन्म हुआ है। 

NSIT
Nsmch