LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Teacher News: स्कूल जा रहीं दो शिक्षिका सड़क दुर्घटना की हुईं शिकार, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Teacher News: एक ट्रक और एक ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Teacher News
दो शिक्षिका सड़क दुर्घटना की हुईं शिकार- फोटो : social Media

Bihar Teacher News:एक ट्रक और एक ऑटो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो महिला शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में दलसिंहसराय-विद्यापति नगर सड़क पर मधेपुर गांव के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। 

जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक शिक्षिकाएं दलसिंहसराय से विद्यापति नगर स्थित अपने स्कूल जा रही थीं। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो शिक्षिकाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति को देखते हुए कुछ को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।

इस घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों और सहकर्मियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch