LATEST NEWS

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

Bihar Accident - बहन के तिलक के दिन सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती, खुशी वाले घर में पसरा मातम

bihar accident - आज होनेवाले बहन के तिलक के लिए सामान खरीदने आए भाइयों को पिकअप ने रौंद दिया। जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीसरा भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bihar Accident - बहन के तिलक के दिन सड़क हादसे में दो भाइयों
बहन की तिलक के दिन भाइयों की मौत- फोटो : RANJAN KUMAR

Sasaram - खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदूनी टोला में एक पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य चचेरा भाई घायल हो गया। 

बताया जाता है कि आज ही इन लोगों के भांजी का तिलक था। गोरॉरी के मझिआंव में अपने भांजे के तिलक में भाग लेने के लिए वे लोग सामान खरीदने बिक्रमगंज बाजार जा रहे थे। इस दौरान तेंदूनी टोला के पास हादसा हो गया। यह लोग जम्होरी के रहने वाले थे। बताया जाता है कि बाइक सवार 18 साल का विशाल कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं सोनू कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गई। जबकि एक अन्य चचेरा भाई जोगिंदर पासवान का पांव टूट गया है। जिसका इलाज चल रहा है।

 दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है। भांजी के तिलक के ही दिन दो मामा की मौत से घर में मातम छा गया है। विशाल स्व. हरीराम पासवान का पुत्र था। जबकि सोनू श्रीराम पासवान का पुत्र था। 

Report - Ranjan kumar