LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

खाकी हुई शर्मसार! चोरी के शक में युवक को दी 'तालिबानी' सजा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, SP ने 3 पुलिसवालों को किया सस्पेंड

पुलिस ने चोरी के शक में एक युवक मनीष कुमार को हिरासत में लेकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके गुप्त अंग में पेट्रोल डाल दिया और परिजनों को छोड़ने के नाम पर रिश्वत भी ली।

खाकी हुई शर्मसार! चोरी के शक में युवक को दी 'तालिबानी' सजा,

Samastipur  - : बिहार के समस्तीपुर में खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। ताजपुर थाने में चोरी के शक में हिरासत में लिए गए एक युवक के साथ पुलिस ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित मनीष का आरोप है कि पुलिस ने न केवल उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

28 किलो चांदी चोरी और 'थर्ड डिग्री' का कहर

Diarch GO

बीते 28 दिसंबर की रात ताजपुर थाना क्षेत्र के नीम चौक स्थित 'सोनी फैंसी ज्वेलर्स' से 28 किलो चांदी और 60 ग्राम सोना चोरी हुआ था। दुकानदार जकी अहमद ने अपने ही कर्मचारी मनीष कुमार (भेरोखड़ा निवासी) पर शक जताया। आरोप है कि पहले दुकानदार ने मनीष की लोहे की रॉड से पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल: पुलिस की रूह कंपाने वाली करतूत


NSIT
Nsmch

पीड़ित मनीष के अनुसार, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक उसे पुलिस कस्टडी में रखा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष शंकर शरण दास और अन्य कर्मियों ने उस पर जुर्म कबूलने का दबाव बनाया। मनीष का रोंगटे खड़े कर देने वाला आरोप है कि पूछताछ के नाम पर पुलिस ने उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। हालत बिगड़ने पर 5 जनवरी को उसे बॉन्ड पर छोड़ा गया, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।

परिजनों को बंधक बनाया, वसूली के भी आरोप

पीड़ित की माँ संगीता देवी ने पुलिस पर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मनीष के पिता संजय पोद्दार और उसकी पत्नी को भी तीन दिनों तक थाने में अवैध तरीके से बैठाए रखा गया। घर की तलाशी ली गई पर कुछ नहीं मिला। आरोप है कि मनीष के पिता और पत्नी को छोड़ने के बदले पुलिस ने 50 हजार रुपये की रिश्वत भी ली।

SP की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 3 निलंबित

मामला सामने आने और स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए। प्रथम दृष्टया आरोपों को सही पाते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, अनुसंधानकर्ता राजवंश कुमार और सिपाही राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।