LATEST NEWS

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

Bihar Crime : दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से शादी कर शारीरिक संबंध बनाने का है आरोप

Bihar Crime : समस्तीपुर में दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने उसपर शादी कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेलर को पुलिस ने कि
सहायक जेलर गिरफ्तार - फोटो : SONU

SAMASTIPUR : जिला के दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेलर आदित्य कुमार को एक महिला द्वारा कथित शादी कर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, ने अपनी शिकायत में कहा है कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान गया कोर्ट में उसकी मुलाकात आदित्य कुमार से हुई थी। 

बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके घर स्थित मंदिर में शादी का झांसा देकर संबंध स्थापित कर लिए। महिला का दावा है कि आरोपी उसे गया स्थित सरकारी आवास पर करीब तीन वर्ष तक पत्नी बनाकर रखता रहा और उसके बच्चों व परिजनों से भी घुल-मिल कर पारिवारिक तस्वीरें खिंचवाने तक का काम किया, जिससे उसे वैवाहिक रिश्ते पर पूरा भरोसा हो गया। बाद में आदित्य कुमार की पोस्टिंग दलसिंहसराय उपकारा में होने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। दीपावली पर बुलावे पर जब वह दलसिंहसराय पहुंचकर सरकारी आवास में रहने लगी, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद गहरा गया। 

महिला का आरोप है कि 30 नवंबर को आरोपी की एक अन्य युवती से नजदीकी की जानकारी मिलने के बाद विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन आरोपी के माता-पिता द्वारा भी गाली-गलौज एवं हाथापाई कर उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर झूठी शादी, यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रहा था और रुपए लेकर समझौता करने का दबाव डाल रहा था। दूसरी ओर, आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने पलटवार करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

उनका कहना है कि संबंधित महिला पहले से विवाहित है और रुपये की ठगी के इरादे से उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लगाए गए सभी आरोपों को साजिश बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के क्रम में सोमवार को आदित्य कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

NSIT
Nsmch

समस्तीपुर से सोनू सहनी की रिपोर्ट