LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Politics - नीतीश सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं, बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने मुकेश सहनी ने दिया धरना

Bihar Politics - नीतीश सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं, बढ़त
समस्तीपुर में भीड़ को संबोधित करते मुकेश सहनी- फोटो : देबांशु प्रभात

Samastipur - समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को एक सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री आज समस्तीपुर पहुंचे और धरना और प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि 25 तारीख को गैंगरेप हुआ था। तीन लोगों ने गलत किया था। उसके अगले दिन 26 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केस दर्ज कराने के लिए भी बहुत परेशानी हुई थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, पर जब वीआईपी ने सड़क पर उतरने की घोषणा की, तब कल एक आरोपी ने आत्मसमर्पण किया। यह पहले भी हो सकता था।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि आरोपी को बचाने के लिए पुलिस ने रिश्वत ली है। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज जब धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम हुआ, तो एसपी छुट्टी पर चले गए।

NSIT
Nsmch

श्री सहनी ने कहा कि यह स्थिति सिर्फ एक जिले की नहीं है। पूरे बिहार का यही हाल है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में महाजंगलराज है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाषण खूब देती है, लेकिन हकीकत है कि कुकर्मों के आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पीड़िता न्याय के लिए भटक रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला, तो हम सड़क पर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है। जब महागठबंधन की सरकार बनेगी, तो ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट - देबांशु प्रभात