LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Teacher News: बिहार के इन 8 हेडमास्टरों पर हुई बड़ी कार्रवाई, शिक्षा विभाग से खेल करना पड़ा महंगा

Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग के साथ खिलवाड़ करना हेडमास्टरों को महंगा पड़ा है। 8 हेडमास्टरों पर कार्रवाई की गई है।

Bihar Teacher News
Mid Day Meal Scheme- फोटो : social media

Bihar Teacher News:  सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिले के कई स्कूलों में पिछले पांच वर्षों से अवैध निकासी का खेल चल रहा था। सरकार द्वारा जांच तेज करने पर आरोपी प्रधानाध्यापक पहले जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पास पहुंचे, लेकिन कोई राहत न मिलने पर हाईकोर्ट में अपील की। लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने दर्जनों आरोपियों की याचिकाएं खारिज कर दीं। कुछ मामलों की सुनवाई के लिए मिड डे मील योजना के निदेशक को अधिकृत किया गया।

आठ प्रधानाध्यापकों पर 9.69 लाख का जुर्माना

जांच के बाद विभाग ने आठ प्रधानाध्यापकों से 9.69 लाख रुपए की वसूली का आदेश दिया। तय समय में राशि जमा नहीं करने पर वेतन से कटौती करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्तीपुर जिले में अब तक 70 लाख रुपए की वित्तीय अनियमितता सामने आई है, लेकिन हाईकोर्ट में अपील के कारण अब तक पूरी वसूली नहीं हो पाई।

Diarch GO

राज्यभर में 10 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप

बिहार के कई जिलों में मिड डे मील योजना में करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध निकासी का आरोप है। मुजफ्फरपुर में 48 लाख की गड़बड़ी उजागर हुई, जिसमें से अब तक 25 लाख की वसूली बाकी है। अन्य जिलों में भी भारी वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं- पूर्वी चंपारण: 10 लाख, पश्चिम चंपारण: 20 लाख, समस्तीपुर: 45 लाख, सीतामढ़ी: 35 लाख, वैशाली: 2 लाख, अररिया: 40 लाख और मधेपुरा: 35 लाख रुपए की अवैध निकासी की गई। राज्यस्तरीय रिपोर्ट के अनुसार, 671 स्कूलों ने वसूली के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी, जिनमें से 404 स्कूलों की अपील पर सुनवाई पूरी हो चुकी है।

प्रधानाध्यापकों पर जुर्माना

कई प्रधानाध्यापकों पर गड़बड़ी के आरोप में भारी जुर्माना लगाया गया है। प्रमुख आरोपियों में शामिल हैं-सुनीता कुमारी (उत्क्रमित मध्य विद्यालय ताल दशराहा): ₹83,293, परमेश्वर महतो (उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरवा डीह): ₹23,039, दिलीप कुमार राय (मध्य विद्यालय दूधपुरा, हसनपुर): ₹2,24,012, धर्मेश कुमार (मध्य विद्यालय देवधा, हसनपुर): ₹2,06,014, राकेश कुमार (मध्य विद्यालय सिंधिया): ₹2,07,102, शंभूनाथ (उत्क्रमित मध्य विद्यालय परोरिया, हसनपुर): ₹83,353, मनोज कुमार (उत्क्रमित मध्य विद्यालय उसराहा, पटोरी): ₹42,296 और अमोद कुमार (मध्य विद्यालय सिरोपट्टी, खानपुर): ₹1,00,548। इससे पहले, सिंधिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शालेपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार महतो को 35,900 रुपए एक महीने के अंदर सरकारी खाते में जमा करने का आदेश दिया गया था।

NSIT
Nsmch

विभाग की सख्ती-वेतन से होगी वसूली

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिन प्रधानाध्यापकों पर जुर्माना लगाया गया है, उन्हें हर हाल में राशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनके वेतन से 20% प्रतिमाह कटौती की जाएगी। समस्तीपुर के डीपीओ (एमडीएम) सुमीत कुमार सौरभ ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय अनियमितताओं पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी।