LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

Bihar Train accident: बिहार में फिर टला बड़ा रेल हादसा, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर मालगाड़ी हुई बेपटरी, मचा हड़कंप

Bihar Train accident: बिहार में एक बार फिर रेलवे की रफ्तार पर सवाल खड़े हो गए हैं। समस्तीपुर–खगड़िया रेलखंड पर सोमवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रुसेराघाट रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी का टैंक वैगन अचानक बेपटरी हो गया।

Major Train Accident Averted in Bihar as Freight Train Derai
बिहार में फिर टला बड़ा रेल हादसा- फोटो : social Media

Bihar Train accident: बिहार में एक बार फिर रेलवे की रफ्तार पर सवाल खड़े हो गए हैं। समस्तीपुर–खगड़िया रेलखंड पर सोमवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब रुसेराघाट रेलवे स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी का टैंक वैगन अचानक बेपटरी हो गया। हादसा होते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी समस्तीपुर से खगड़िया की ओर रवाना थी। रुसेराघाट स्टेशन के पास पहुंचते ही अचानक एक टैंक वैगन के पहिये पटरी से उतर गए। तेज आवाज और झटके के साथ हुई इस घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मी और आसपास के लोग तुरंत सतर्क हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही रुसेराघाट स्टेशन के अधिकारियों ने समस्तीपुर रेल मंडल को अवगत कराया। इसके बाद समस्तीपुर से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि टैंक वैगन के पहिये में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ। वैगन को दुरुस्त करने का काम फौरन शुरू कर दिया गया, ताकि रेल परिचालन को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जा सके।

मंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि रुसेराघाट स्टेशन के समीप मालगाड़ी का एक टैंक वैगन डिरेल हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और तकनीकी खामी के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बीच मरम्मत कार्य जारी है।

NSIT
Nsmch

यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ ही दिनों पहले बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला इलाके में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस हादसे के कारण हावड़ा–पटना मुख्य रेल मार्ग पर रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। कई एक्सप्रेस और सवारी गाड़ियों के समय में बदलाव करना पड़ा था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन के अंतर्गत लाहाबोन और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच हुई उस दुर्घटना की भी जांच जारी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेलवे की तकनीकी निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि रेल प्रशासन इन हादसों से सबक लेकर सुरक्षा इंतजामों को कितना मजबूत करता है।