LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

BIHAR TEACHER NEWS - हेडमास्टर और शिक्षिका को किया निलंबित, ई-शिक्षा कोष में कर रहे थे गड़बड़ी, छेड़छाड़ करनेवाले गुरुजी भी आए लपेटे में

BIHAR TEACHER NEWS - शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रभारी एचएम और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। दोंनों पर ई-शिक्षा कोष में छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

 BIHAR TEACHER NEWS - हेडमास्टर और शिक्षिका को किया निलंबित,

SAMASTIPUR - ई-शिक्षा कोष में गड़बड़ी करने को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर और शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करनेवाले शिक्षक को भी संस्पेंड किया है। एक साथ तीन शिक्षकों पर हुए कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। 

यह पूरा मामला समस्तीपुर जिले से जुड़ा है। विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कबीर स्थान शेरपुर की विद्यालय अध्यापिका सुहानी के अनुपस्थित मामले में ई-शिक्षा कोष एप पर एचएम ने प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार झा ने छेड़छाड़ की थी। मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कुमार सत्यम ने बताया कि शिक्षा कोष एप में छेड़छाड़ को लेकर जांच के लिए संचालन पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) सुमित कुमार सौरभ एवं उपस्थापन पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यापतिनगर को प्राधिकृत किया गया था। जिसमें दोनों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी।

Diarch GO

उन्होंने बताया कि प्रभारी एचएम को स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने, अनुचित तरीके से विद्यालय की शिक्षिका को लाभ पहुंचाने, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने, शिक्षक के उचित आचरण के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में कार्रवाई की गई। इसी तरह शिक्षिका सुहानी द्वारा एप पर उपस्थिति में छेड़छाड़ करने के आरोप में कार्रवाई की गई। 

निलंबन अवधि में एचएम का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर और अध्यापिका का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मोहनपुर निर्धारित किया गया है।

NSIT
Nsmch

नौंवी की छात्रा से छेड़खानी करनेवाले शिक्षक भी निलंबित

इसी तरह मोहिउद्दीनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुबहा के अध्यापक सौरभ कुमार को छात्रा से छेड़छाड़ करने, भद्दी फब्तियां कसने, अनुशासनहीनता एवं अमर्यादित आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उनके खिलाफ हुई जांच के बाद की गई। निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय खानपुर निर्धारित किया गया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहिउद्दीनगर की रिपोर्ट के उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त सहमति के आधार पर कार्रवाई की गई।

गौरतलब है कि शिक्षक पर नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। ग्रामीणों ने मामले में हंगामा भी किया था जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच की थी>