LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

Samastipur News: DIG के एस्कॉर्ट की पुलिस ने युवक को मारा थप्पड़, विरोध में महिलाओं ने सड़क पर किया हंगामा, पुलिस की बोलती की बंद

Samastipur News: एक वीआईपी वाहन के पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ने साइड लेने के दौरान एक बोलेरो चालक से झड़प कर दी। बोलेरो चालक पर हाथ उठाए जाने से गुस्साए लोगों ने एस्कॉर्ट गाड़ी को घेर लिया और...

DIG s escort police
DIG के एस्कॉर्ट की पुलिस ने युवक को मारा थप्पड़- फोटो : Reporter

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर रेल गुमती के पास शनिवार की शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक वीआईपी वाहन के पीछे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ने साइड लेने के दौरान एक बोलेरो चालक से झड़प कर दी। बोलेरो चालक पर हाथ उठाए जाने से गुस्साए लोगों ने एस्कॉर्ट गाड़ी को घेर लिया और जमकर नोकझोंक व हंगामा शुरू हो गया।

घटना के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 विजय महतो, मथुरापुर और कल्याणपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। बोलेरो चालक की पहचान कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी थाना अंतर्गत करुआ गांव निवासी के रूप में हुई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वथामा कुमार ने बताया कि यह विवाद ओवरटेक करने के दौरान हुआ था, लेकिन मामला तत्काल सुलझा लिया गया। जानकारी के अनुसार, एस्कॉर्ट गाड़ी बेगूसराय डीआईजी की टीम की थी, जो दरभंगा की ओर जा रही थी।

रिपोर्ट- संजीव कुमार तरुण