LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bloody Game in Love Marriage: समस्तीपुर में प्रेम विवाह में खूनी खेल, घर में घुस कर ससुर की गोली मारकर हत्या

Bloody Game in Love Marriage: नीतीश कुमार ने मौसम प्रिया से 1 साल पूर्व प्रेम विवाह किया। पुलिस ने युवती को पिता के आवेदन के बाद गिरफ्तार कर लिया। अब आगे पढ़िए..

Bloody Game in Love Marriage
प्रेम विवाह में खूनी खेल- फोटो : Reporter

Bloody Game in Love Marriage:समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक के प्रेम विवाह के विवाद में उसके ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी अमरेश राय के पुत्र नीतीश कुमार ने लगभग एक साल पहले मोहनपुर गांव की मौसम प्रिया नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह का युवती के परिवार वालों ने विरोध किया था और उन्होंने मोहनपुर थाने में नीतीश के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मौसम प्रिया को बरामद कर 164 का बयान दर्ज किया था जिसमें उसने स्वेच्छा से नीतीश के साथ जाने की बात कही थी।

Diarch GO

लेकिन यह विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों परिवारों के बीच आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती थी। सूत्रों के मुताबिक, मौसम प्रिया के मायके वालों ने इस विवाद का बदला लेने के लिए अमरेश राय को उनके घर के दरवाजे पर ही गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।