LATEST NEWS

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

Bihar News : समस्तीपुर में मगरदहीघाट से मुक्तापुर तक फोरलेन सड़क और पुल निर्माण को मिली मंजूरी, इतने करोड़ रूपये आएगी लागत.....

Bihar News : समस्तीपुर में मगरदहीघाट से मुक्तापुर तक फोरलेन सड़क और पुल निर्माण को मंजूरी दे दी गयी है.इसके लिए मंत्रालय द्वारा 58.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : समस्तीपुर में मगरदहीघाट से मुक्तापुर तक फोरलेन
फोरलेन सड़क को मंजूरी - फोटो : SOCIAL MEDIA

SAMASTIPUR : जिले में यातायात के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-322 पर मथुरापुर से मुक्तापुर आरओबी तक कुल 2.056 किमी लंबी सड़क को फोरलेन में तब्दील करने तथा बूढ़ी गंडक नदी पर 200 मीटर लंबे नए एचएलआरसीसी पुल के निर्माण की महत्वाकांक्षी परियोजना को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा 58.60 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।

राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना में एनएच-322 के चेनज 67.471 किमी से 69.256 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूत करने के साथ-साथ पुराने क्षतिग्रस्त स्क्रू पाइल पुल के स्थान पर नया एचएलआरसीसी ब्रिज (8x24.00 मीटर) का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इसकी निविदा भी जारी कर दी गई है। 

इस सड़क के निर्माण का कार्यारंभ शुरू होने की तिथि से अगले 24 माह में इसका निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। समस्तीपुर शहर के मध्य से गुजरने वाले एनएच-322 की यह परियोजना न केवल समस्तीपुर और दरभंगा के बीच परिवहन को सुगम बनाएगी, बल्कि यह समस्तीपुर के शहरी यातायात को भी बड़ी राहत देगी।