LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

saharsa Fair: सहरसा के डुमरा चौक पर लगा तीन दिवसीय मेला, थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने किया उद्घाटन

saharsa Fair: सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के डुमरा चौक पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। राहुल कुमार और कौशल्या जायसवाल ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया।

saharsa Fair

saharsa Fair:  सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के काशीमपुर पंचायत स्थित डुमरा चौक पर विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मेले का उद्घाटन नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार और जदयू की प्रदेश नेत्री कौशल्या जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के दौरान मेला समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दोनों अतिथियों का फूल-माला और पाग पहनाकर स्वागत किया।

मेले को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर आयोजित इस मेले में आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मेला समिति की ओर से आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियां की गई थीं। मेला समिति के सदस्य मनोज चौधरी समेत अन्य सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। लोगों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन को लेकर खुशी जताई।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ आयोजन

मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नवहट्टा पुलिस भी मौजूद रही। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर निगरानी रखी गई, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो और मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। नवहट्टा थानाध्यक्ष राहुल कुमार के मेले समेत अन्य सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उद्घाटन करने को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा भी देखने को मिली। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित यह तीन दिवसीय मेला स्थानीय लोगों के लिए धार्मिक आयोजन के साथ मनोरंजन और आपसी मेल-जोल का भी अवसर बना है।

NSIT
Nsmch

सहरसा रिपोर्टर छोटू सरकार