LATEST NEWS

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Purnia road accident: र्णिया के कप्तान पुल पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर रेलिंग तोड़कर सौरा नदी में गिर गई। हादसे में बबलू विश्वास की मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।

Purnia road accident

Purnia road accident: बिहार के पूर्णिया में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शहर के कप्तान पुल पर एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर पुल की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सौरा नदी में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे बबलू विश्वास की मौत हो गई। वह डगरूआ प्रखंड के कोचैली गांव के रहने वाले थे और पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को नदी से बाहर निकाला गया। दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात भी प्रभावित रहा।

रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी कार

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम फॉर्च्यूनर कार कप्तान पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कार पुल की सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए सीधे सौरा नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। हादसा अचानक हुआ, जिससे पुल से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। कार नदी में गिरने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

क्रेन की मदद से नदी से निकाली गई फॉर्च्यूनर

घटना की सूचना मिलने पर सदर डीएसपी अभिनव पराशर और सदर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद कार को नदी से बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। गुलाबबाग जीरो माइल से क्रेन मंगवाई गई। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी प्रयास के बाद दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर को नदी से बाहर निकाला गया। हालांकि, कार चालक बबलू विश्वास की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

NSIT
Nsmch

पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई थे बबलू विश्वास

मृतक की पहचान डगरूआ प्रखंड के कोचैली गांव निवासी बबलू विश्वास के रूप में हुई है। वह पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। बबलू विश्वास की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से इलाके में भी शोक का माहौल है।

करीब एक घंटे तक यातायात रहा प्रभावित

हादसे के बाद कप्तान पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना को देखने के लिए जुटे लोगों के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया। इसके बाद यातायात फिर से सामान्य हो सका।

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार के कारण चालक के नियंत्रण खोने की बात सामने आई है। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट