LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

22 की उम्र, 7 बच्चे और 3 बीवियां: चौथी के चक्कर में तीसरी गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट

पूर्णिया की रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना जहाँ एक 22 साल के युवक ने अपनी तीसरी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया है पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

22 की उम्र, 7 बच्चे और 3 बीवियां: चौथी के चक्कर में तीसरी गर
22 की उम्र, 7 बच्चे और 3 बीवियां: चौथी के चक्कर में तीसरी गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट- फोटो : REPORTER

बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। अकबरपुर थाना क्षेत्र के जमरा गांव में महज 22 साल के एक युवक ने अपनी तीसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है और पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

22 की उम्र, 3 बीवियां और 7 बच्चों का बाप

आरोपी सिंटू ऋषिदेव की उम्र महज 22 साल है, लेकिन उसकी सनक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अब तक तीन शादियां कर चुका है। पहली पत्नी से उसके 4 बच्चे और दूसरी पत्नी से 3 बच्चे हैं। तीसरी पत्नी, मंजू कुमारी, जिससे उसने पंजाब में मजदूरी के दौरान प्रेम विवाह किया था, वह भी 4 माह की गर्भवती थी। सिंटू की इस 'आशिक मिजाज' फितरत ने सात मासूमों के सिर से मां का साया छीन लिया और एक अनचाहे विवाद को जन्म दिया।

चौथी शादी की चाहत बनी कत्ल की वजह

मंजू की हत्या के पीछे की मुख्य वजह सिंटू का चौथी महिला के साथ बढ़ता प्रेम प्रसंग था। मृतका की मां के अनुसार, सिंटू के पास कई लड़कियों के नंबर थे और वह अक्सर उनसे बात करता था। मंजू उसके इस चौथे रिश्ते का पुरजोर विरोध कर रही थी, जो सिंटू को नागवार गुजरा। इसी विरोध को रास्ते से हटाने के लिए उसने अपनी गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रची।

NSIT
Nsmch

बांस की झाड़ियों में छिपा मिला गर्भवती पत्नी का शव

वारदात को अंजाम देने के लिए सिंटू अपनी पत्नी को बाजार घुमाने के बहाने ले गया, जिसके बाद से मंजू लापता थी। अगले दिन गांव के बांसबाड़ी में झाड़ियों और पत्तों से ढका हुआ मंजू का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। जब परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे, तो वहां सिंटू और उसका पूरा परिवार घर छोड़कर फरार मिला, जिससे उन पर शक गहरा गया।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी की तलाश

अकबरपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने दामाद सिंटू ऋषिदेव और उसके परिवार के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक सनकी पति के अवैध रिश्तों और सामाजिक नैतिकताओं के पतन का चरम उदाहरण है।