LATEST NEWS

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

Bihar Politics : विकासशील इंसान पार्टी ने बनाई डिजिटल सेना, सदस्य बनने के लिए जारी किया फॉर्म...

Bihar Politics : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियाँ तैयारियों में जुट गयी है. इसी कड़ी में वीआईपी ने डिजिटल सेना बनाने का निर्णय लिया है...पढ़िए आगे

Bihar Politics : विकासशील इंसान पार्टी ने बनाई डिजिटल सेना,
मुकेश सहनी ने बनाई डिजिटल सेना - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। वीआईपी अब डिजिटल सेना बनाएगी, जिसके जरिए वे चुनाव में बढ़त पाने के लिए सोशल मीडिया को मुख्य हथियार बनाएगी। 

पार्टी ने डिजिटल सेना बनने वाले इच्छुक लोगों के लिए बाजाब्ता एक फॉर्म जारी किया है, जिसमें लोगों को अपना ब्यौरा देना होगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि आज के तकनीक युग में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए डिजिटल के रूप में भी मजबूत होना होगा। इसी के मद्देनजर वीआईपी ने भी यह निर्णय लिया है। 

उन्होंने कहा कि डिजिटल सेना बनाने का मुख्य उद्देश्य वीआईपी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इसके लिए एक फॉर्म भी जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी मुहिम बिहार बदलने की है, बिहार को विकसित बिहार बनाने की है। इस मुहिम में ' डिजिटल सेना '  पार्टी को डिजिटल शक्ति प्रदान करेगी।

देबांशु प्रभात की रिपोर्ट