LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Tej Pratap Yadav Tweet: खुद को बताया सीएम, सरकार गिराने जा रहे हैं हम, राजद के कार्यकारिणी की बैठक से पहले तेज प्रताप यादव के दावे से मचा हड़कंप, तेजस्वी आउट, खेला होगा क्या?

Tej Pratap Yadav Tweet: राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने राजद के कार्यकारिणी बैठक से पहले ही बड़ा दावा कर दिया है। तेज प्रताप ने खुद को सीएम बताते हुए सरकार गिराने की बात की है।

तेज प्रताप यादव
Tej Pratap Yadav Tweet- फोटो : Tej Pratap Yadav Tweet

Tej Pratap Yadav Tweet: राजद के कार्यकारिणी बैठक के पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे ने ऐसा दावा कर दिया है जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है। तेज प्रताप ने इस बार तो खुद को ही बिहार का अगला सीएम बता दिया है और दावा किया है कि वो सरकार गिराने जा रहे हैं। तेज प्रताप के इस दावे से बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां राजद सुप्रीमो लालू यादव तेजस्वी यादव को अगला सीएम बनाने का सपना देख रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तेज प्रताप यादव ने खुद को ही सीएम बता दिया है।

कार्यकारिणी बैठक के पहले मचा बवाल

दरअसल, बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले, आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों को शामिल होने का निर्देश दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक के दौरान पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

तेजप्रताप की रील से मची हलचल

इसी बीच, लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर राजनीतिक चर्चा को गर्मा दिया है। इस 40 सेकेंड की रील में तेजप्रताप एक फिल्मी डायलॉग के माध्यम से खुद को अगला मुख्यमंत्री बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट रील का डायलॉग- “हम सरकार गिराने जा रहे हैं, बहुत जल्दी…ये CM तो गए... समझिए। अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं।”

तेजप्रताप का संदेश

रील के साथ तेजप्रताप ने अंग्रेजी में एक संदेश भी लिखा- “लीडरशिप कोई पद या टाइटल नहीं है, यह एक्शन है। यह योग्यता से अधिक प्रयास के बारे में है। जब आप लगातार प्रयास करते हैं, तभी बदलाव आता है। ज्यादा सपने देखें, ज्यादा सीखें, ज्यादा करें।”

NSIT
Nsmch

पहले भी बना चुके हैं ऐसी रील

यह पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप ने अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर रील बनाई है। दो साल पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे साइकिल पर दफ्तर और अरण्य भवन जाते नजर आए थे। उस रील के बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा था, जिसमें उनके सीएम और पीएम बनने की बात की गई थी। उस समय तेज प्रताप जो रील्स शेयर किए थे उसके बोल थे "अरे हमरा जनाता बबुआ जीएम होईहें... अरे ना ना इत डीएम होईहें हो... ए ललना हिंद के सितारा इत सीएम होईहें हो... ओहसे ऊपर पीएम होईहें हो..."। तेजप्रताप ने उस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा था- "रातों-रात सफलता जैसी कोई चीज नहीं होती। आगे बढ़ने के लिए दृढ़ संकल्प और साहस की जरूरत होती है।"

सियासी संकेत

तेजप्रताप की इस रील और पिछले पोस्ट को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वह अपनी राजनीतिक भविष्य की तैयारी में जुटे हुए हैं। कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व उनकी इन गतिविधियों को कैसे देखता है और क्या तेजस्वी यादव को चुनावी रणनीति में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जाएंगी।