LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: सुबह-सुबह यहां के लिए रवाना हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव, करने जा रहे हैं बड़ा काम

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू यादव छपरा के लिए रवाना हो गए हैं। लालू यादव छपरा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं देर शाम वो पटना वापस लौट आएंगे।

Lalu Yadav
Lalu Yadav leaves for Chapra- फोटो : Reporter

Bihar News: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को छपरा के लिए रवाना हो गए हैं। लालू यादव राबड़ी आवास से छपरा के लिए रवाना हुए हैं।  बताया जा रहा है कि लालू यादव छपरा में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। लालू यादव अक्सर छपरा जाते रहते हैं। छपरा से लालू यादव के गहरे संबंध हैं। लालू यादव छपरा से ही अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की थी। वहीं आज फिर लालू यादव छपरा गए हैं। जहां वो एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

बता दें कि, लालू यादव का जन्म पश्चिम बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था जो कि पहले सारण का ही हिस्सा था। लालू यादव ने अपनी सियासत की शुरुआत सारण(छपरा) लोकसभा सीट से ही 1977 में महज 29 साल की उम्र में की थी। अपने पहले ही चुनाव में लालू कांग्रेस के सियासी दिग्गज को पटखनी देकर संसद पहुंचे थे। तब से लालू यादव कई चुनाव इस सीट से जीते।

Diarch GO

इसके बाद लालू बिहार की प्रादेशिक सियासत में उतरे और 15 साल तक बिहार पर लालू-राबड़ी ने राज किया। इसके बाद बिहार में नीतीश कुमार के उभार के बाद लालू ने यूपीए शासनकाल में केंद्र की सियासत की। लालू यादव का पहला सियासी ठिकाना छपरा की संसदीय सीट रही। जहां से 1977 में जीतकर लालू संसद पहुंचे थे। 

यहां से लालू ने 1989 में दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। 2004 का चुनाव भी लालू ने छपरा सीट से जीता। इसके बाद परिसीमन में इस सीट का नाम बदलकर सारण हो गया। 2009 के चुनाव में भी लालू ने यहां से परचम लहराया। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2024 में लालू यादव की लाडली बेटी रोहिणी आर्चाय भी सारण लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

NSIT
Nsmch

पटना से रंजन की रिपोर्ट