LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

RJD MEETING : RJD की बड़ी बैठक आज, लालू-तेजस्वी करने वाले हैं कुछ बड़ा, पार्टी को मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, मीटिंग में क्या-क्या होगा जानिए...

RJD MEETING : राजद की आज बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, बैठक में क्या कुछ होगा आइए जानते हैं....

लालू तेजस्वी
RJD national executive meeting- फोटो : Reporter

RJD MEETING : आरजेडी में आज कुछ बड़ा होने वाला है। जिसके कयास 54 दिनों से लगाए जा रहे हैं। क्या इंतजार का दौर खत्म होने वाला है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आज राजद की सबसे बड़ी मीटिंग होने वाली है। मीटिंग के पहले कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा तेज है। कई प्रस्ताव इस मीटिंग में रखे जाएंगे और लालू यादव की मौजूदगी में पास किए जाएंगे।

RJD की बड़ी बैठक 

जानकारी अनुसार पटना के निजी होटल में आज यानी 18 जनवरी को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है। यह बैठक हर 3 साल में होती है। कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसला होना है। बैठक में आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत का संकल्प लिया जाएगा, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आज आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है क्या. इसका सीधा सरल जवाब मीटिंग के बाद सबके सामने होगा। आरजेडी नेताओं की निगाहें आज की बैठक पर इसलिए भी टिकी है कि बैठक में आरजेडी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह आते हैं या नहीं. जो जानकारी हमारे पास है. उसके हिसाब से आज ही अपने पैतृक गांव से पटना जगदानंद सिंह पहुंच चुके हैं और आज आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके आने की संभावना प्रबल है।

Diarch GO

आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में क्या होगा ?

आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में कई प्रस्ताव पास करेगी। जिसमें सबसे अहम माई बहिन योजना को लेकर होगी। साथ ही वृद्धा पेंशन, 200 यूनिट बिजली फ्री को लेकर मंजूरी दी जा सकती है। इसमें विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजूबती को लेकर चर्चा होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और सांसदों से फीडबैक लिया जाएगा। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की तरफ से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की आधिकारिक ऐलान हो सकता है। तेजस्वी यादव सभी जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद यात्रा के माध्यम से पार्टी के चुनाव की तैयारी का फीडबैक ले चुके हैं। सो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

आरजेडी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष ?

क्या आज आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है? अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो आरजेडी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कभी भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नहीं करती है। ऐसे में ये संभावना कम ही है कि 18 जनवरी को आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो।

NSIT
Nsmch

बैठक में कौन-कौन होंगे शामिल

आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी सहित सभी सांसद, विधायक-विधान पार्षद और पदाधिकारी भी शामिल होंगे।