LATEST NEWS

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गाँधी आ रहे हैं बिहार, तेजस्वी यादव के इंडिया अलायंस खत्म होने के ऐलान की बीच कांग्रेस हुई सक्रिय, विधानसभा चुनाव के पहले अहम दौरा

तेजस्वी यादव द्वारा इंडिया अलायंस खत्म होने की घोषणा के बाद कांग्रेस की ओर से एक बड़ी सियासी सक्रियता दिखाई गई है. कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गाँधी का एक दिवसीय बिहार दौरा 18 जनवरी को होगा.

Rahul Gandhi in Bihar
Rahul Gandhi in Bihar- फोटो : news4nation

Rahul Gandhi in Bihar: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी बिहार आ रहे हैं. उनका बिहार का संभावित दौरा 18 जनवरी को होगा. एक दिवसीय दौरे में वे पटना आएंगे और यहाँ पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे. पार्टी नेताओं से मुलाकात और बैठकों के साथ ही राहुल गाँधी उसी दिन पटना में किसी हॉल में एक सभा को संबोधित कर सकते हैं. 

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने गुरुवार को बताया कि इसको लेकर अभी अंतिम रुपरेखा तय होना शेष है. राहुल के दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस के नेताओं की बैठक होगी जिसके बाद सारे कार्यक्रम तय हो जाएंगे. 

राहुल गाँधी के बिहार आने की घोषणा ऐसे समय में हुई जब  एक दिन पहले ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि विपक्षी दलों का इंडिया अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनावों तक था. इंडिया अलायंस दिल्ली में मिलकर चुनाव नहीं लड़ रही है क्योंकि यह गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था. वहीं बिहार में कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा कि राजद के साथ पहले भी कांग्रेस और अन्य दल साथ थे और अभी भी सभी दल एकजुट हैं. 

लालू -तेजस्वी से मुलाकात !

माना जा रहा है कि राहुल गाँधी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी मिल सकते हैं. साथ ही बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित अन्य नेताओं के साथ बैठक कर बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से रणनीति तय करने पर चर्चा की जा सकती है. 

NSIT
Nsmch

संविधान सुरक्षा सम्मेलन!

राहुल के दौरे में संविधान सुरक्षा सम्मेलन नामक कार्यक्रम हो सकता है. इसमें दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, छात्रों और युवाओं के हितों के लिए काम करने वाले दर्जनों सामाजिक संगठन को आमंत्रित किया जा सकता है.  

नरोत्तम की रिपोर्ट