LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Politics : कल पटना आ रहे राहुल गाँधी, भाजपा नेता शैलेश महाजन ने कई जगहों पर लगाया होर्डिंग, बयानों को लेकर लोगों को दी चेतावनी

Bihar Politics : राहुल गाँधी कल पटना आ रहे हैं. इसके मद्देनजर भाजपा नेता शैलेश महाजन ने होर्डिंग लगाकर लोगों ने सचेत किया है. उन्होंने कहा की राहुल गाँधी हिन्दुओं को हिंसक बनाने आ रहे हैं...पढ़िए आगे

Bihar Politics : कल पटना आ रहे राहुल गाँधी, भाजपा नेता शैलेश

PATNA : कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना आ रहे है। इस मौके पर वे बापू सभागार और सदाकत आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में कांग्रेसी नेता उनके स्वागत के लिए बैनर पोस्टर से पटना पाट दिए हैं। इस बीच भाजपा के प्रदेश संयोजक शैलेश महाजन ने होर्डिंग लगाकर राहुल गांधी के बारे में बिहार वासियों को कुछ चेताने का काम किया है। 

दरअसल पटना में कई बैनर लगे हैं। एक बैनर में लिखा है की राहुल गांधी बता रहे है कि "हिंदू हिंसक होता है" तो शैलेश महाजन ने बिहार के हिंदू भाइयों को जगाया है कि इसे पहचानो यह हिंदू को हिंसक बनाने पटना आया है। दूसरी बैनर में राहुल गांधी के तरफ से दर्शाया गया है कि मेरे परनाना नेहरू जी ने ही भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया था। इस पर शैलेश महाजन का कहना है कि कांग्रेस ने कभी भी अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। उन्हें चुनाव में हराया और हमेशा अपमानित किया। भाई नरेंद्र मोदी ने उनके जन्म से शरीर त्याग तक पंचतीर्थ का स्थापना किया। कश्मीर से 370 धारा हटाकर अंबेडकर के संविधान को पूरे भारत में लागू करने का काम मोदी जी ने किया।

एक बैनर में यह भी दर्शाया गया है कि राहुल गांधी के माताजी ने ही स्वर्गीय कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम केसरी को बेइज्जत कर पद से हटाया था। इस बात पर भी बिहार की जनता को याद दिलाने के लिए शैलेश महाजन ने ऐसा होडिंग लगाया। एक होर्डिंग के अनुसार राहुल गांधी बता रहे हैं कि मंदिर में पूजा करने वाले ही महिला को छेड़ता है। ऐसे में शैलेश महाजन का सवाल है की जब राहुल गांधी मंदिर में पूजा करता है तो क्या वह किसी महिला को छेड़ता है ? इस तरह से पटना के चौक चौराहे पर राहुल गांधी आने के पहले भाजपा नेता शैलेश महाजन ने पोस्टर बैनर लगाए हैं।