LATEST NEWS

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

Prime Minister's visit to Bihar : कहीं पर नजर कहीं पर निशाना, 15 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दौरा महत्वपूर्ण

15 नवंबर को PM मोदी बिहार ाने वाले हैं. झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 13 नवंबर को मतदान होने वाला है. ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हो सकता है.

कहीं पर नजर कहीं पर निशाना
कहीं पर नजर कहीं पर निशाना- फोटो : social Media

Prime Minister's visit to Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है, जिसमें बल्लोपुर नदी घाट स्थित मैदान को तैयार किया जा रहा है.मैदान का निरीक्षण करने दिल्ली से केंद्रीय टीम पहुंची. डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी चंद्रप्रकाश को टीम ने कई दिशा निर्देश दिया.

केंद्रीय टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया है, और जिला प्रशासन द्वारा भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसमें हेलीपैड का निर्माण और मैदान का समतलीकरण शामिल है। हालांकि, पीएमओ की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 13 नवंबर को मतदान होने वाला है. ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण हो सकता है, जिससे वे दोनों राज्यों में अपनी पार्टी के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय से बातचीत कर सकते हैं और विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कर सकते हैं.