LATEST NEWS

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
  • औरंगाबाद में ‘अरनव तूफान’ का कहर: 48 घंटे की लगातार बारिश से 50% से अधिक धान की फसल

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

Bihar Politics: लालू-तेजस्वी की बढ़ी टेंशन, राजनीति से संन्यास ले सकते हैं जगदानंद सिंह, , जानें कौन होगा राजद का अगला प्रदेश अध्यक्ष

Bihar Politics: सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जगदानंद सिंह राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में राजद का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

Jagdanand Singh
Jagdanand Singh may retire from politics- फोटो : Reporter

Bihar Politics: पिछले 40 दिनों से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी गतिविधियों से नदारद हैं। उपचुनाव के नतीजों के बाद उनके बेटे की करारी हार हुई, जहां वह रामगढ़ सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे इस बार स्थायी रूप से राजनीति से दूर हो सकते हैं।

राजद का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन

पिछले 25 वर्षों में राजद में कई प्रमुख प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, जिनमें कमल पासवान, उदय नारायण चौधरी, पीतांबर पासवान, अब्दुल बारी सिद्दीकी, और डॉ. रामचंद्र पुरवे जैसे नाम शामिल हैं। वर्तमान में इस सूची में जगदानंद सिंह का नाम भी जुड़ा है। अब यह देखना होगा कि पार्टी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।

जगदानंद सिंह के रवैया पर उठ रहा सवाल

हालांकि, पार्टी के हित में जगदानंद सिंह का यह रवैया सवाल खड़ा करता है। दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों ज़मीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का अचानक गायब रहना पार्टी के लिए चिंता का विषय है।


NSIT
Nsmch

इन नामों पर चर्चा

पार्टी सूत्रों की मानें तो राजद के प्रदेश अध्यक्ष के लिए कुमार सर्वजीत, रणविजय साहू, मंगनी लाल मंडल, आदि का नामों की चर्चा हो रही है। अब सबकी निगाहें लालू तेजस्वी पर टिकी है कि वो किसको राजद का प्रदेश अध्यक्ष बना रहे हैं। चूकि बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में यह निर्णय अहम माना जा रहा है। 

पटना से रंजन की रिपोर्ट