LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bihar Politics मुंबई वाले नेता ने क्या कह दिया कि नीतीश सहित जेडीयू हो गया आगबबूला..बयान से मचा गया घमासान

माजिद मेमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि "नीतीश कुमार पर विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे...

 Majid Memon
नीतीश कुमार पर विश्वास नहीं...- फोटो : hiresh Kumar

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक अटकलें सबाब पर हैं। संशय और कयासों के बीच नेताओं के हर वक्तव्य के अर्थों की खोजे जा रहे हैं। इन सबके बीत मुंबई से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए एक ऐसा बयान आया है, जो जदयू के लिए परेशानी का सबब बन सकता है और उसके नेताओं के पेशगी पर ठंड में भी पसीना निकाल सकता है। एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता माजिद मेमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि "नीतीश कुमार पर विश्वास नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे बार-बार अपने रंग बदलते हैं।"

नीतीश भरोसे के लायक नहीं- माजिद मेमन

एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेतामाजिद मेमन ने व्यक्त किया कि यदि नीतीश कुमार एनडीए को छोड़कर इंडिया ब्लॉक में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। इंडिया ब्लॉक में उनकी उपस्थिति आवश्यक है। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के कारण ही केंद्र में मोदी सरकार का संचालन हो रहा है। यदि दोनों नेता अपने कदम पीछे खींचते हैं, तो मोदी जी सत्ता से बाहर हो सकते हैं।उन्होंने कहा, "मैं मानता हूं कि जब किसी का गठबंधन में शामिल होना होता है, तो उसका स्वागत किया जाता है। हालांकि, उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता, क्योंकि वे बार-बार अपने विचार बदलते हैं। बिहार की अपनी राजनीतिक स्थिति है; यदि नीतीश आना चाहते हैं, तो लालू प्रसाद को यह देखना होगा कि वे उन्हें किन शर्तों पर स्वीकार करते हैं। इंडिया ब्लॉक में उनकी भूमिका क्या होगी, यह निर्णय हम नहीं लेते हैं।"

लालू के बाद मेमन की बयान पर विवाद

माजिद मेमन की यह प्रतिक्रिया तब आई है, जब हाल ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक में शामिल होने के लिए 'खुला निमंत्रण' दिया था। पीएम मोदी द्वारा अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने के संदर्भ में माजिद मेमन ने कहा कि चादर चढ़ाने से 'सबका साथ, सबका विकास' का सिद्धांत पूरा नहीं होता है। यदि इस सिद्धांत को साकार करना है, तो मुसलमानों को प्राथमिकता देनी चाहिए।