LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Bihar politics - भाकपा ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान, बिंद समाज के लोगों को किया गोलबंद, गिनाई सरकार की खामियां

Bihar politics - भाकपा ने गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान,

NALANDA - भाकपा द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गांव टोलों में जाकर लोगों को गोलबंद किया जा रहा  है । पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को रहुई प्रखंड के बरांदी बेलदारिया गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर सरकार की कमियों को गिनाया । 

बिंद समाज को नहीं मिला उनका हक

 भाकपा नेता शिव कुमार यादव उर्फ सरदार जी ने कहा कि बिंद जाति के लोगों को जो हक़ मिलना चाहिए वह हक़ आज तक इस सरकार में मिल नहीं पाया है | राजनैतिक , आर्थिक , शैक्षणिक रूप से यह समाज आज भी बहुत पिछड़ा है | सरकार सिर्फ वोट की राजनीति करती है | लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव पार्टी के नेता सिर्फ वोट मांगने आते है चुनाव जित जाने के बाद इनकी हालत को देखने नहीं आते हैं | आज जो गरीब है वह गरीब ही रह जाता है और अमीर दिन व दिन अमीर हो रहा है | 

 मौके पर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि गांव और कस्बा तक जाकर  50 हजार लोगों अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे । हमारी पार्टी गरीबों , किसानों शोषितों के हक के लिए लड़ाई लड़ रही है। किसानों का बकाया बिजली समय किसान ऋण माफ करना, फसल का लागत मूल्य से दुगना मुनाफा, मलिक भूमि बकास्त भूमि का रसीद किसानों को अभिलंब काटा जाए, खाद बीज कृषि यंत्र किसानों को कम दाम में मुहैया कराया जाए , बीपीएल परिवारों को 2 लाख सरकार अभिलंब भुगतान करें, बीपीएल परिवारों को फ्री बिजली दी जाए, बीपीएल परिवारों को 15 किलो अनाज दिया जाए, वृद्धा पेंशन विडो पेंशन दिव्यांग पेंशन 3 तक हो, चौधरी पासी समाज को ताड़ी बेचने पर से रोक हटाया जाए, रविदास जाति की महिला को स्पेशल आशा दीदी में भर्ती किया जाए ,बीपीएल परिवारों को जांच के नाम पर सूची से नाम काटना बंद किया जाए , रसोईया आंगनवाड़ी आशा को सरकारी कारण कर वेतन दिया जाए, स्मार्ट कार्ड को फ्री सेवा एटीएम की तरह किया जाए,पेंशन , स्मार्ट मीटर, फसल बीमा , इंदिरा आवास समेत अन्य मुद्दों को लेकर अक्सर सरकार को घेरने का काम करते है । 

फरवरी माह के अंत में एक विशाल मार्च के साथ लोगो के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी का घेराव करेंगे ।मौके पर शकलदीप प्रसाद यादव, विष्णुदेव पासवान, मकसूदन पासवान, उमेश चंद्र चौधरी, धर्मेंद्र बिंद , गांधारी बिंद , शैलेश यादव व अन्य लोग मौजूद थे ।

NSIT
Nsmch