LATEST NEWS

  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
  • Bihar Politics: चिराग पासवान का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

  • Bihar Job Fair 2026
  • Bihar Job Fair 2026: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन नौ जिलों में

  • Bihar to Train 1 25 Lakh Teachers in School Disaster Management
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों को सुरक्षित बनाने की तैयारी, 1.25 लाख शिक्षकों को मिलेगा ये विशेष

  • Nalanda Police Arrest
  • Bihar Crime: रक्तरंजित साजिश का पर्दाफाश, अंधकार की आगोश में रची जा रही थी बड़े कत्लेआम की योजना,

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

POLITICAL NEWS: रईस खान, अयूब खान बनेंगे चिराग के हनुमान, कल सीवान में सदस्यता दिलाएंगे लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 15 जनवरी को सिवान का दौरा करेंगे, जहां वे सहुली खेल मैदान में एक सभा में भाग लेंगे और सिवान के प्रसिद्ध रईस खान तथा अयूब खान को लोजपा में शामिल करेंगे।

 Raees Khan Ayub Khan
रईस खान, अयूब खान बनेंगे चिराग के हनुमान- फोटो : Reporter

POLITICAL NEWS:  लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान 15 जनवरी को सिवान आ रहे हैं, जहां वे हसनपुरा प्रखंड के सहुली खेल मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे और सिवान के चर्चित रईस खान और अयूब खान को लोजपा की सदस्यता दिलाएंगे, इसी को लेकर आज लोजपा कार्यकर्ताओं ने सीवान के इंटरनेशनल होटल में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया

इस आयोजन के दौरान 15 जनवरी को होने वाले चिराग पासवान के कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसमें लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ शाहनवाज़ कैफ़ी, प्रदेश पर्वक्ता प्रकाश कुशवाहा, सीवान जिलाध्यक्ष महादेव पासवान सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ शाहनवाज़ कैफ़ी ने कहा कि हम NDA गठबंधन के हिस्सा हैं लेकिन हमारी पार्टी सभी 243 सीटों पर तैयारी कर रही है और आगामी चुनाव में उम्मीद है कि अगर NDA गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ते हैं तो लोकसभा चुनाव में हमारे स्ट्राइक रेट को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा सीटों पर हमें चुनाव लड़ने का मौका मिले

वहीं उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया कि 15 जनवरी को लोजपा में शामिल होने के बाद रईस खान और अयूब खान को पार्टी एक बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है और पूर्व में हुए एमएलसी चुनाव में रईस खान के काम  को देखते हुए उनको पार्टी विधानसभा चुनाव भी लड़ा सकती है  

NSIT
Nsmch

वही आपको बता दे कि रईस खान के सिवान के रघुनाथपुर या दरौंदा से चुनाव लड़ने की इच्छा है. हालांकि इनकी इच्छा कितनी सफल होगी, यह तो भविष्य के गर्त में है. ऐसी चर्चा है कि रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से अबकी बार पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा ताल ठोक सकते हैं. अगर ओसामा और रईस खान रघुनाथपुर से चुनावी मैदान में कूदे तो यह हॉट सीट हो जाएगी. क्योंकि पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन और खान ब्रदर्स में हमेशा तनातनी का माहौल रहा है.

बता दें, रईस खान ने एमएलसी का चुनाव लड़ा था. वोटिंग के दिन क्षेत्र से वापस घर जा रहे थे तभी उनके काफिले पर हमला हुआ था. एके 47 से गोलीबारी की गयी थी. हालांकि इसमें वे बाल बाल बच गए थे. तब उन्होंने सीधा आरोप पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र व अन्य लोगों पर लगाया था.

Report_ Tabish irshad