LATEST NEWS

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

  • Neeraj Kumar
  • 'ललन सिंह के मामले को देख रहा जदयू शीर्ष नेतृत्व', नीरज कुमार का ऐलान- 5 नवंबर को हो

  •  ISRO Space Gallery
  • Bihar ISRO Space Gallery: मिथिला में अंतरिक्ष विज्ञान की नई उड़ान, दरभंगा तारामंडल में बनेगी ISRO की स्पेस

  • RJDs Support Base Among Upper Castes
  • सवर्णों में बढ़ रही तेजस्वी यादव की पैठ! RJD के MLC में सबसे ज्यादा भूमिहार, ब्राह्मण-राजपूत, BJP-JDU के

  • BPSC Assistant Professor Recruitment
  • BPSC ने दिया बड़ा झटका, 1711 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों की भर्ती रद्द की, अभ्यर्थियों को करना होगा

Bihar politics: प्रशांत किशोर के समर्थन में उतरे चिराग पासवान,नीतीश कुमार अब क्या करेंगे,खेल बड़ा होने वाला है क्या

Bihar politics:बिहार में BPSC अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में चिराग पासवान ने भी 70वीं bpsc पीटी परीक्षा को दुबारा आयोजित कराने की मांग की थी। चिराग के इस बयान पर पीके ने क्या कुछ कहा है जानिए....

चिराग प्रशांत किशोर
Chirag on BPSC RE Exam- फोटो : Social media

Bihar politics: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन कुछ ही दिनों में राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया। परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दो बार सीएम नीतीश को पत्र लिखा। पूर्णिया सासंद पप्पू यादव ने रेल चक्का जाम से लेकर बिहार बंद तक कराया। तो वहीं जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आमरण अनशन किया, जो उन्होंने 16 जनवरी को समाप्त कर दिया। इस मामले को लेकर अब भी सियासत गरमाई हुई है। दूसरी ओर परीक्षा को दुबारा आयोजित कराने को लेकर पटना हाइकोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। 31 जनवरी को इस मामले में कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। 

चिराग ने बढ़ाई सीएम नीतीश की मुश्किल

इसी बीच इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भी 70वीं bpsc परीक्षा रद्द करने का समर्थन किया। जिसके बाद प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान की सराहना करते हुए उन्हें अपना मित्र बताया और कहा कि चिराग ने बिहार के छात्रों के हित में जो बयान दिया है, उसका स्वागत किया जाना चाहिए। चिराग का ये बयान सीएम नीतीश के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है। चिराग के बयान के बाद सियासी हलचल तेज है।

चिराग पासवान ने की पुनः परीक्षा की मांग

चिराग पासवान ने कहा कि BPSC द्वारा कुछ छात्रों की पुनः परीक्षा कराई गई, जो गलत है। उन्होंने परीक्षा में हुई अनियमितताओं को स्वीकारते हुए कहा कि अगर गड़बड़ी नहीं हुई होती, तो दोबारा परीक्षा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कुछ केंद्रों पर परीक्षा कराना एक गलत परंपरा है।

पीके पर दिया बड़ा बयान

उन्होंने प्रशांत किशोर के अनशन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर किसी का अपने विचार रखने का अपना तरीका होता है। चिराग ने अनशन के मुद्दे को सही ठहराते हुए कहा कि BPSC को जिम्मेदारी लेकर परीक्षा दोबारा करानी चाहिए।

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर ने की चिराग की सराहना

प्रशांत किशोर ने कहा, "यह महत्वपूर्ण नहीं है कि चिराग पासवान ने मेरा समर्थन किया, बल्कि उन्होंने बिहार के छात्रों का समर्थन किया, इसके लिए उनका स्वागत होना चाहिए। मैं हमेशा कहता हूं कि चिराग एक समझदार नेता और मेरे मित्र हैं। थोड़ी देर से सही, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी, जो सराहनीय है।"

केंद्र सरकार के मंत्री ने भी माना धांधली हुई है

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अब तक केवल विपक्ष इस मामले पर आवाज उठा रहा था, लेकिन अब केंद्र सरकार में मंत्री और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता भी मान रहे हैं कि BPSC परीक्षा में धांधली हुई है और पुनः परीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने भाजपा और जेडीयू के नेताओं से जवाब देने की मांग की।

राहुल गांधी ने की छात्रों से मुलाकात

13 दिसंबर को आयोजित BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच, शनिवार को बिहार दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की।

छात्रों के साथ हो रहा अन्याय

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह केवल BPSC का मामला नहीं है, बल्कि हर उस परीक्षा का मामला है, जिसमें अनियमितताएं होती रही हैं। छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।