LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

BPSC candidates will meet Governor:BPSC अभ्यर्थियों का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल राज्यपाल से करेगा मुलाकात, क्या अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर?

BPSC Student Protest:जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर का आमरण अनशन 12वें दिन भी जारी है.राज्यपाल ने पहल करते हुए छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है.

 BPSC candidates will meet Governor
क्या अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर?- फोटो : Reporter

BPSC candidates will meet Governor:  प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में दो जनवरी से आमरण अनशन पर हैं. अब बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पहल की है. राज्यपाल की ओर से कहा गया है कि प्रशांत किशोर छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भेजें. वे मिलकर समस्या का समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेंगे.इस पहल पर प्रशांत किशोर ने सोमवार एक कांफ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 छात्रों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने के लिए जा रहा है. बीपीएससी अभ्यर्थी राज्यपाल से अनुरोध करने जा रहे हैं कि एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया जाए ताकि छात्रों की बात बिहार लोक सेवा आयोग और सरकार जो कह रही है उसमें सच्चाई क्या है वो जनता के सामने आ सके. राज्यपाल के ऑफिस से 11 छात्रों को शिष्टमंडल के तौर पर दो बजे मिलने का समय दिया गया है.प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राज्यपाल की तरफ से आश्वस्त किया गया है कि जहां तक हो सके वे अपनी ओर से कोशिश करेंगे छात्रों को न्याय मिले. जन सुराज के सूत्रधार ने बताया कि 12 दिनों से उनका अनशन जारी है. अभी अनशन तोड़ने पर कोई निर्णय नहीं लिया है. 

ये है वो 11 छात्र जो करेंगे राज्यपाल से मुलाकात

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से बीपीएससी अभ्यर्थियों का 11 सदस्यीय शिष्टमंडल मुलाकात करेगा. इसमें सुभाष कुमार ठाकुर, सौरव कुमार, अनुराग, आकाश आनंद, अमन कुमार, संदीप गिरी, राम कश्यप, ऋषभ कुमार, निखिल, संदीप सिंह और नीतीश कुमार शामिल हैं. इस मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपना आमरण अनशन जल्द तोड़ सकते हैं.

इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अभ्यर्थियों ने भी मीडिया से बातचीत की. छात्र सुभाष ठाकुर ने बताया कि राज्यपाल की ओर से बुलावा आया है. हम छात्रों से वे मिलना चाहते हैं. हमें उम्मीद है कि राज्यपाल कोई न कोई उचित निर्णय जरूर लेंगे. हम वहां से खाली हाथ नहीं लौटेंगे.

अभ्यर्थी सौरव कुमार ने कहा कि हमारा धरना 18 दिसंबर से गर्दनीबाग में चल रहा है. कई प्रदर्शन भी हुए. मुख्य सचिव को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई. राज्यपाल से मिलकर हम जांच कमेटी गठित करने की मांग करेंगे. उन्हें सारी समस्याओं से अवगत करवाएंगे. हमें उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद कोई न कोई हल जरूर निकलेगा.

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज