LATEST NEWS

  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी
  • 24 नवंबर को ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ का होगा भव्य आयोजन, मंत्री लेशी सिंह को मिली प्रदेश

  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती बढ़ाने का दिए निर्देश
  • एसपी ने अमरपुर थाने का किया औचक निरीक्षण: जेल से छूटे अपराधियों पर सख्त निगरानी और रात्रि गश्ती

  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम निर्देश
  • पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी: 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, दिए कई अहम

  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे शिरकत
  • 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के माध्यम से भागलपुर में 2 नवंबर को भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, राष्ट्रीय

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए उम्मीदवारों की जीत का किया दावा, अनंत सिंह को लेकर दिया बड़ा बयान

लोजपा (आर) सुप्रीमो व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधान परिषद के सभी 8 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया है। वहीं मोकामा विधायक के जदयू से निष्काशित किये जाने को बताया पार्टी का अंदरुनी मामला.....

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एनडीए उम्मीदवारों की जीत का
चिराग पासवान का बड़ा बयान- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : बिहार की राजनीति में चल रही सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख चिराग पासवान ने आगामी विधान परिषद चुनाव के परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए और जनता दल (यूनाइटेड) के सभी प्रत्याशियों की जीत बिल्कुल निश्चित है और इसमें किसी भी प्रकार के संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। 

व्यक्तिगत कारणों और मतभेदों पर की चर्चा

वहीं जेडीयू द्वारा मोकामा विधायक अनंत सिंह पर की गई कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई और पार्टी से निष्कासन के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि जिस सीट का जिक्र किया जा रहा है, वहां जनता दल (यूनाइटेड) के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच आपसी व्यक्तिगत कारणों की वजह से स्थितियां उत्पन्न हुईं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को राजनीतिक और संगठनात्मक स्तर पर देखा जा रहा है, लेकिन इसका असर एनडीए की चुनावी सफलता पर नहीं पड़ेगा। 

एनडीए की एकजुटता और विकास कार्यों पर जनता का भरोसा

चिराग पासवान ने जोर देकर कहा कि राज्य में एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता का पूरा भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि विधान परिषद की इन सीटों पर एनडीए के सभी उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होकर आएंगे और विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट