LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : सामंतियों के ग़ुलाम को श्रेयसी सिंह पर बोलने की औकात नहीं, रोहिणी आचार्य ने जीतनराम मांझी पर किया तीखा हमला, कहा-उम्र नहीं आचरण से मिलता है सम्मान

Bihar News : रोहिणी आचार्य ने कहा की सामंतियों के ग़ुलाम जीतनराम मांझी को बीजेपी की श्रेयसी सिंह पर बोलने की औकात नहीं है। कहा की सम्मान उम्र देखकर नहीं, आचरण को देखकर दिया जाता है।

Bihar News : सामंतियों के ग़ुलाम को श्रेयसी सिंह पर बोलने की
मांझी पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  के जरिए जोरदार हमला बोला है। रोहिणी ने मांझी के बयानों का कड़ा विरोध करते हुए उनकी नीयत और आचरण पर सवाल खड़े किए हैं।

रोहिणी आचार्य का तंज

रोहिणी ने मांझी पर निशाना साधते हुए लिखा, "कहीं बीजेपी की श्रेयसी सिंह वाला नशा तो नहीं किया था प्रतिपक्ष के नेता?" उन्होंने आरोप लगाया कि सामंती सोच के गुलाम बने जीतन राम मांझी में बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह के मामले पर बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि सम्मान इंसान की उम्र देखकर नहीं, बल्कि उसके आचरण को देखकर दिया जाता है। "पिता की उम्र का होकर भी अगर कोई घटिया बातें करे, तो वह आदर के लायक नहीं होता।"

Diarch GO

क्या था पूरा विवाद?

दरअसल 17 अगस्त को पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में 'माउंटेनमैन' दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से भूलवश दशरथ मांझी की जगह जीतन राम मांझी का नाम निकल गया और उन्होंने जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दे दी।

जीतन राम मांझी का पलटवार

इस मानवीय भूल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा था, “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल... लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था, इसलिए मुझे ही श्रद्धांजलि दे रहे हैं।” मांझी ने आगे कहा कि अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में ये जीते जी अपने माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी को भी श्रद्धांजलि दे देंगे। इसी बयान से भड़कीं रोहिणी आचार्य ने अब पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

NSIT
Nsmch