LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : पटना के ज्ञान भवन में इस दिन लगेगा सबसे बड़ा जॉब फेयर, 20 हज़ार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar News : पटना के ज्ञान भवन में राज्य के सबसे बड़े और भव्य 'मेगा जॉब फेयर' का आयोजन होने जा रहा है। पांच दिवसीय मेले में 20 हज़ार युवाओं को रोजगार मिलेगा......पढ़िए आगे

Bihar News : पटना के ज्ञान भवन में इस दिन लगेगा सबसे बड़ा जॉब
सबसे बड़ा जॉब फेयर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना में सबसे बड़े रोजगार मेले का आगाज 19 अगस्त से होने जा रहा है। यह मेला अब तक राज्यभर में आयोजित रोजगार मेलों में सबसे भव्य और बड़ा माना जा रहा है। प्रदेशभर के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से इस मेला का आयोजन किया गया है। 19 से 23 अगस्त तक पटना के ज्ञान भवन में यह मेला चलेगा। इसमें देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।

20 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

इस मेगा जॉब फेयर में लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होगी।

Diarch GO

ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

इसमें शामिल होने के लिए नियोजकों और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए detjob.bihar.gov.in/registration पर जाकर पंजीकरण कर सकते है। आयोजन में बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर ही साक्षात्कार के लिए पहुंचने की अपील की गई है।

टोल फ्री नंबर से मिलेगी जानकारी

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अभ्यर्थी इस नंबर पर संपर्क कर रोजगार मेले, पंजीकरण और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने युवाओं से अपील किया है कि वे समय रहते पंजीकरण कर मेगा जॉब फेयर का लाभ उठाएं।

NSIT
Nsmch

इस वर्ष अब तक 17 रोजगार मेले लग चुके

चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 17 रोगजार या नियोजन मेला का आयोजन हो चुका है। इनमें दो बार पांच दिवसीय रोजगार मेला आयोजित हो चुका है। एक पांच दिवसीय रोजगार मेला पटना में दशरथ मांझी संस्थान में आयोजित किया गया था। अब तक आयोजित सभी मेलों में करीब साढ़े आठ हजार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मिल चुका है। इसके अतिरिक्त इस वर्ष अब तक 673 नियोजन कैंप भी आयोजित किए गए हैं, जिनमें 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिल चुका है। दोनों तरह के कैंपों को मिलाकर करीब साढ़े 21 हजार युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। परंतु इस बार पटना के ज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा यह रोजगार मेला अब तक आयोजित अन्य सभी के मुकाबले अधिक भव्य होगा और इसमें 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी तरह की कंपनियों के साथ विभाग के स्तर से निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।