तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला : "लाठी-गोली की तानाशाही से नहीं डरेंगे बिहार के छात्र"

BUHS के छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तेजस्वी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है, जिसमे लिखा है चोर चोरी से जाए सीना जोरी से न जाए....

तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला : "लाठी-गोली की तानाशाही स
तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला- फोटो : रंजन कुमार

Patna : बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (BUHS) के छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।


सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए आरजेडी नेता व बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार के रवैये को "तानाशाही और निरंकुश" करार दिया है।


Diarch GO

'लाठी और गोली की राजनीति कर रही है सरकार'

तेजस्वी ने कहा है कि चौतरफा आलोचना और विपक्ष के भारी दबाव में सरकार गोलीबारी तो रोक सकती है, लेकिन छात्रों पर लाठीचार्ज करने की अपनी मानसिकता नहीं बदल सकती। उनका आरोप है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, समय पर परीक्षा और रोजगार की मांग कर रहे युवाओं से संवाद करने के बजाय सरकार अपने पुलिस अधिकारियों के जरिए उनका अपमान करा रही है और आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।


'छात्र-युवा किसी भी दमन से पीछे हटने वाले नहीं'

विपक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार के युवा और छात्र पुलिसिया बर्बरता या दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। पढ़ाई, नौकरी और अपने सुनहरे भविष्य के अधिकारों के लिए शुरू हुआ यह संघर्ष लाठी और गोली के भय से रुकने वाला नहीं है और छात्र अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहेंगे।

NSIT
Nsmch


राजन की रिपोर्ट