LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

पटना में किलाबंदी, डाकबंगला चौक के बीच सड़क पर बैरिकेडिंग, AK-47 के साथ जवान तैनात, कार्यकर्ता भी तैयार

डाकबंगला चौराहे पर पहली बार बीच सड़क बैरिकेडिंग की गई है। वहीं जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला चौराहे तक भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। ,,,

Tejashwi March Barricades Heavy Police Force Deployed in Pat
पटना में किलाबंदी- फोटो : reporter

Bihar Politics: पटना में तेजस्वी यादव के प्रस्तावित राजभवन मार्च को लेकर बुधवार को सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। प्रदर्शन से पहले डाकबंगला चौराहे पर पहली बार बीच सड़क बैरिकेडिंग की गई है। वहीं जेपी गोलंबर से लेकर डाकबंगला चौराहे तक भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। जवानों के हाथों में लाठी के साथ इंसास राइफलें नजर आ रही हैं। प्रशासन ने मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया है।

Diarch GO

तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद कार्यकर्ता पटना के अलग-अलग इलाकों से जुटने लगे हैं। गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर और डाकबंगला चौराहे के आसपास कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस बार प्रदर्शन में एक अलग तस्वीर भी देखने को मिल रही है। कई कार्यकर्ता पार्टी के झंडे के बजाय हाथों में तिरंगा लेकर मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं।कार्यकर्ताओं के तेवर भी आक्रामक नजर आ रहे हैं। सड़क पर जुटे समर्थकों की ओर से नारे लगाए जा रहे हैं—“छात्र जब गोली और लाठी खाया, तो हम क्यों डरें?” कार्यकर्ताओं का कहना है कि छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका दावा है कि आज सड़क पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

NSIT
Nsmch

पांच सौ से ज्यादा जवानों की तैनाती

राजद के लोक भवन मार्च को देखते हुए गांधी मैदान से सचिवालय तक 500 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की तैयारी है। जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलंबर, हड़ताली मोड़ और सचिवालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।संवेदनशील स्थानों पर वाटर कैनन और टियर गैस पार्टी को भी तैयार रखा गया है। कोतवाली, सचिवालय, शास्त्रीनगर और गर्दनीबाग समेत कई थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सिटी एसपी (मध्य) ममता कल्याणी के अनुसार, पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

जेपी गोलंबर पर इंसास राइफल के साथ जवान

जेपी गोलंबर पर इंसास राइफल से लैस जवानों की तैनाती की गई है। वहीं डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही अतिरिक्त फोर्स पहुंचा दी गई है। बीच सड़क बैरिकेडिंग कर संभावित मार्च के रास्ते को नियंत्रित करने की तैयारी की गई है।प्रशासन की कोशिश है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित रखा जाए और मार्च के दौरान यातायात तथा सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की तैनाती कर स्थिति पर नजर रखने की रणनीति बनाई है।

जेपी गोलंबर से राजभवन तक मार्च

राजद कार्यकर्ता गांधी मैदान के जेपी गोलंबर से मार्च शुरू कर डाकबंगला चौराहा, तारामंडल और आयकर गोलंबर होते हुए राजभवन की ओर जाने की तैयारी में हैं। इसी प्रस्तावित रूट को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात किए हैं।तेजस्वी यादव ने मार्च का ऐलान करते हुए छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। राजद की ओर से आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया गया। तेजस्वी ने मार्च से एक दिन पहले पुलिस द्वारा “अत्यधिक बल प्रयोग” किए जाने की आशंका भी जताई थी।अब राजधानी की सड़कें एक बड़े राजनीतिक प्रदर्शन की गवाह बनने जा रही हैं। एक तरफ तिरंगा लेकर जुटे राजद कार्यकर्ताओं का हुंकार है, तो दूसरी तरफ इंसास राइफल, लाठी, बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और टियर गैस के साथ पुलिस की भारी तैयारी। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो और पटना की कानून-व्यवस्था पर कोई आंच न आए।