LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थियों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कहा-"छात्रों पर बर्बरता शर्मनाक"

पटना में छात्रों और बीपीएससी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। मंगलवार को अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में घायल अभ्यर्थियों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा

प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थियों से मिले प्र
घायल अभ्यर्थियों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna : पटना में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर विवाद गहरा गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे तानाशाही और शर्मनाक करार दिया है।


PMCH पहुंचकर घायल छात्रों का जाना हाल-चाल

लाठीचार्ज की घटना के तुरंत बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) पहुंचे। वहां उन्होंने इलाज करा रहे घायल BPSC अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाते हुए हर संभव कानूनी व नैतिक सहयोग देने का आश्वासन दिया।


Diarch GO

"संवाद की जगह लाठी चलाना सरकार की असंवेदनशीलता"

अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि अपने अधिकारों, रोजगार और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के लिए आवाज उठा रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्र अपना हक मांगते हैं तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं—क्या यही सरकार का 'सुशासन' है?


निष्पक्ष जांच और त्वरित संवाद की मांग, कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य सरकार के सामने तीन मुख्य मांगें रखीं:

  • आंदोलन के दौरान घायल हुए सभी अभ्यर्थियों का मुफ्त और समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए।
  • शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • BPSC अभ्यर्थियों की मांगों को सुनने के लिए सरकार तत्काल उनके प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करे।


नरोत्तम की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch