LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: अन्नदाता की खुशहाली से ही राष्ट्र होगा ताकतवर, सोनालिका का संकल्प,आधुनिक तकनीक से किसान को सशक्त करने का दावा

देश की रीढ़ कहे जाने वाले हमारे अन्नदाता की आर्थिक प्रगति को जमीनी हकीकत में तब्दील करने के उद्देश्य से किसान सोनालिका मित्र सम्मेलन सह किसान मेला का आयोजन किया गया।...

Sonalika Empowers Farmers With Tech
सोनालिका मित्र सम्मेलन सह किसान मेला का आयोजन- फोटो : reporter

Bihar News: राजतिक गलियारों से लेकर कृषि क्षेत्रों तक आज यह सर्वमान्य सत्य बन चुका है कि देश की रीढ़ कहे जाने वाले हमारे अन्नदाता की आर्थिक प्रगति के बिना किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता और आत्मनिर्भरता अधूरी है। इसी दूरदर्शी सोच को जमीनी हकीकत में तब्दील करने के उद्देश्य से हाल ही में राजधानी पटना के पश्चिमी क्षेत्र के अंतर्गत बिहटा आईआईटी रोड स्थित शरणागति मोटर्स परिसर में एक भव्य एवं ऐतिहासिक किसान सोनालिका मित्र सम्मेलन सह किसान मेला का आयोजन किया गया। इस राजनीतिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिहटा, फुलवारीशरीफ, मनेर, नौबतपुर, बिक्रम, दुलहिन बाजार और पालीगंज समेत विभिन्न ग्रामीण अंचलों से आए लगभग 100 प्रबुद्ध एवं कर्मठ किसानों ने अभूतपूर्व जोश और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Diarch GO

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ना रहा। शरणागति मोटर्स के निदेशक कुमुद कांत शर्मा ने अपने ओजस्वी और विचारोत्तेजक संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज के इस आधुनिक युग में देश के कृषि तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए हमारे किसानों को अत्याधुनिक मशीनरी और उन्नत तकनीक से लैस करना निहायत जरूरी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कृषि कार्यों को श्रम-साध्य से निकालकर आसान, सुगम और न्यूनतम लागत वाला बनाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है, ताकि देश का हर किसान आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सके।

NSIT
Nsmch

सम्मेलन के दौरान सोनालिका कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने उपस्थित जनसमूह को ट्रैक्टरों के शक्तिशाली इंजन, आधुनिक हाइड्रोलिक सिस्टम, उन्नत गियरबॉक्स और अन्य उच्चस्तरीय तकनीकी विशेषताओं से रूबरू कराया। किसानों की कृषिगत समस्याओं का बारीकी से विश्लेषण किया गया और संवाद के माध्यम से उनकी हर जिज्ञासा का समाधान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य किसानों—डॉ. विजेंद्र कुमार, आतिश कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा, अभय कुमार, जय मंगल कुमार, कमलेश कुमार, राम भगवान राय और उपेंद्र राय समेत अनेक विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कंपनी के एरिया मैनेजर दीपक कुमार पांडेय और पीसीएच ब्रजेश कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की।

किसानों के कल्याण और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए शरणागति मोटर्स द्वारा एक विशेष जन-हितैषी घोषणा की गई है। इसके तहत 14 अगस्त से 30 नवंबर तक सोनालिका ट्रैक्टर की ख़रीद पर एक भव्य लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार के रूप में शानदार डीआई-55 गोल्ड ट्रैक्टर, द्वितीय पुरस्कार में छह फीट के 11 रोटावेटर तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 100 सीसी की 15 होंडा बाइक प्रदान की जाएंगी। यह पहल निस्संदेह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई गति और नया आयाम देने का काम करेगी।