LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

मांझी को श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी तकरार ने लिया पारिवारिक रंग, रोहिणी आचार्य ने मांझी पर साधा निशाना

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बयान ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया है कि अब लालू परिवार और मांझी परिवार आमने-सामने आ गए हैं।

 Rohini Acharya Clash Escalates Over Tejashwi and Manjhi Row
रोहिणी आचार्य ने मांझी पर साधा निशाना- फोटो : social Media

Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बयान ने ऐसा बवाल खड़ा कर दिया है कि अब लालू परिवार और मांझी परिवार आमने-सामने आ गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ‘जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि’ वाले बयान से शुरू हुई सियासी तल्खी अब निजी आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी ने तेजस्वी यादव पर बेहद गंभीर और निजी सवाल उठा दिए।

रोहिणी आचार्य ने मांझी पर साधा निशाना

 रोहिणी आचार्य ने जीतन राम मांझी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि उनके लिए माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है और यदि कोई उनके माता-पिता के खिलाफ अभद्र या अमर्यादित टिप्पणी करेगा तो वह उसी भाषा में जवाब देंगी।

Diarch GO

रोहिणी ने आरोप लगाया कि जीतन राम मांझी ने किसी अन्य व्यक्ति के बयान को संदर्भ में रखते हुए लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर टिप्पणी की, जबकि उनके मुताबिक उस बयान से लालू यादव और राबड़ी देवी का कोई लेना-देना नहीं था।उन्होंने कहा कि मांझी ने कथित तौर पर विषय से भटककर लालू और राबड़ी पर पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर टिप्पणी की, इसलिए एक बेटी के तौर पर उनका जवाब देना स्वाभाविक था।

‘मैं अपनी राय बदलने वालों में से नहीं’

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट करने की कोशिश की कि वह अपनी बात की मर्यादा समझती हैं और उन लोगों का भी सम्मान करती हैं जो अपनी बात शालीनता के दायरे में रखते हैं।इसके साथ ही उन्होंने मीडिया में चल रहे उस कथित नैरेटिव पर भी सफाई दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह किसी व्यक्ति के बचाव में खड़ी हैं। रोहिणी ने कहा कि वह अपनी राय बार-बार बदलने वालों में से नहीं हैं।उन्होंने अपने रुख पर कायम रहने की बात कहते हुए कहा कि उनके लिए जो गलत था या है, वह गलत ही रहेगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति क्यों न हो।

NSIT
Nsmch

सियासी तकरार ने लिया पारिवारिक रंग

दरअसल, बिहार की राजनीति में लालू यादव और जीतन राम मांझी अलग-अलग राजनीतिक खेमों में खड़े रहे हैं। लेकिन इस बार बयानबाजी ने राजनीतिक विरोध से आगे बढ़कर दोनों परिवारों के बीच सीधी जुबानी जंग का रूप ले लिया है।

एक तरफ रोहिणी आचार्य अपने माता-पिता के सम्मान को लेकर मांझी पर पलटवार कर रही हैं, तो दूसरी तरफ दीपा मांझी ने जवाब में तेजस्वी यादव पर निजी आरोप लगाते हुए मेडिकल जांच की चुनौती दे दी है।अब निगाह इस बात पर है कि इस तीखे विवाद में तेजस्वी यादव या मांझी परिवार की ओर से आगे क्या प्रतिक्रिया आती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर छिड़ी यह सियासी तकरार बिहार की राजनीति में नया विवाद बनती दिखाई दे रही है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा