Bihar Politics: बांकीपुर की सियासत में प्रशांत किशोर की नई पारी का आगाज, आज विधायक पद की लेंगे शपथ

Bihar Politics: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर सियासी उलटफेर के बाद जन सुराज के सूत्रधार और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे।...

Prashant Kishor Takes MLA Oath
प्रशांत किशोर की नई पारी का आगाज- फोटो : reporter

Bihar Politics: पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर सियासी उलटफेर के बाद जन सुराज के सूत्रधार और नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार अपने चैंबर में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक शपथ ग्रहण सुबह 10:30 बजे होगा। शपथ के साथ ही प्रशांत किशोर की राजनीतिक पारी विधानसभा के भीतर औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने 3 अगस्त को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 19,246 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। 32 राउंड की मतगणना के बाद PK को 64,117 वोट यानी 49.23 प्रतिशत मत मिले, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 44,794 वोट यानी 34.4 प्रतिशत वोट हासिल हुए। राजद की रेखा गुप्ता 14,263 वोट यानी 10.95 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

Diarch GO

इस नतीजे ने भाजपा के लिए बड़ा सियासी झटका माना गया, क्योंकि बांकीपुर सीट लंबे समय से पार्टी का मजबूत गढ़ रही थी। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी जुड़ी रही है। करीब तीन दशक बाद भाजपा के हाथ से यह सीट निकलने के बाद बिहार की सियासत में प्रशांत किशोर की जीत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विधायक बनने के बाद PK ने अब अपने क्षेत्र के युवाओं पर फोकस किया है। उन्होंने अगले एक-दो साल में बांकीपुर के कम से कम 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उन्होंने पढ़ाई पूरी कर चुके लेकिन नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं से अपना CV और बायोडाटा कार्यालय में जमा करने की अपील की है।

NSIT
Nsmch

अब शपथ ग्रहण के साथ प्रशांत किशोर के सामने चुनावी वादों को जमीन पर उतारने और बांकीपुर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी चुनौती होगी।