LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

पटना में 29 सब इंस्पेक्टर और ASI की नई पदस्थापना, बिहार पुलिस का बड़ा आदेश

पटना के विभिन्न थानों के लिए नवीन पुलिस केंद्र, पटना में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे 29 पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) का विभिन्न थानों में पदस्थापन किया गया है।

Patna Police Reshuffle
Patna Police Reshuffle - फोटो : news4nation

Bihar News: नवीन पुलिस केंद्र, पटना में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे 29 पुलिस अवर निरीक्षक (SI) और सहायक अवर निरीक्षक (ASI) का विभिन्न थानों में पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस निरीक्षक राज रंजनी कुमारी को कांड पर्यवेक्षक पदाधिकारी, गर्दनीबाग के पद पर तैनात किया गया है। वहीं शंभू कुमार को पीरबहोर थाना, आलोक कुमार को गांधी मैदान थाना, अखिलेश कुमार कोतवाली थाना, सोनू कुमार यादव और मनोज कुमार को बुद्धा कॉलोनी थाना भेजा गया है।

Diarch GO


इसके अलावा अनिल कुमार सिंह को पाटलिपुत्र थाना, संजय कुमार सिंह को दीघा थाना, मनोज कुमार को गर्दनीबाग थाना, लखन मंडल को हवाई अड्डा थाना, नीरज कुमार को श्रीकृष्णापुरी थाना तथा मिथिलेश कुमार और बृजनंदन कुमार को गांधी मैदान थाना में पदस्थापित किया गया है। सनोज कुमार को पीरबहोर थाना, मुकुल कुमार कोतवाली थाना, आशा नारायण सिंह दीघा थाना और राधा कुमारी को हवाई अड्डा थाना में पदस्थापित किया गया है।


वहीं सहायक अवर निरीक्षक के तौर पर मनीष कुमार सिंह और राधा कुमारी को हवाई अड्डा थाना, ब्रजकिशोर आजाद और उमेश कुमार यादव को बुद्धा कॉलोनी थाना, राहुल कुमार को पाटलिपुत्र थाना, विजय कुमार यादव को राजीव नगर थाना तथा वीर बहादुर सिंह, राजीव कुमार और रोहित कुमार को श्रीकृष्णापुरी थाना में तैनाती दी गई है।

NSIT
Nsmch


इसके अतिरिक्त विपिन कुमार और प्रवीण कुमार पंकज को गर्दनीबाग थाना तथा राम पधारो चौहान को शास्त्री नगर थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस प्रशासन के इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापित स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रंजीत की रिपोर्ट