LATEST NEWS

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

Bihar NCP: NCP शरदचंद्र पवार की पटना में हुई प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में संगठन, राजनीति, अर्थव्यवस्था और कृषि से जुड़े चार प्रस्ताव पारित हुए। प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने NDA और बिहार सरकार पर निशाना साधा।

Bihar NCP

Bihar NCP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की विस्तारित राज्यस्तरीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को पटना के आईएमए हॉल में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद राहत कादरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और विभिन्न मोर्चों, विभागों तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों एवं संयोजकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने, मौजूदा राजनीतिक हालात, आर्थिक चुनौतियों और किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन, राजनीति, अर्थव्यवस्था और कृषि से जुड़े चार प्रस्ताव पारित किए गए।

जिला से पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने का प्रस्ताव

संगठन से जुड़े प्रस्ताव में पार्टी को जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसके लिए सदस्यता अभियान तेज करने, संगठन की गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने और प्रदेश तथा जिला इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल बनाने की बात कही गई। राजनीतिक प्रस्ताव में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय, नागरिक अधिकारों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया गया।

महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर चर्चा

आर्थिक प्रस्ताव में महंगाई, बेरोजगारी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और छोटे व्यापारियों की समस्याओं को उठाया गया। इसके साथ ही बिहार में स्थानीय उद्योगों और छोटे एवं घरेलू कारोबार को बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई। कृषि प्रस्ताव में किसानों को खेती की बढ़ती लागत से राहत देने, खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और फसलों का उचित मूल्य दिलाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों को राहत देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग भी की गई।

NSIT
Nsmch

राहत कादरी ने NDA और बिहार सरकार पर साधा निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद राहत कादरी ने NDA पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि NDA खुद अराजक है और अराजकता खत्म करने की बात कर रही है। राहत कादरी ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं, छात्रों और विपक्षी दलों पर लाठीचार्ज और गोली चलाकर केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबा रही है।

उन्होंने बिहार की सम्राट सरकार पर भी सवाल उठाए। राहत कादरी के मुताबिक, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा तथा व्यापारियों की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उनका आरोप है कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और व्यापारी वर्ग भयभीत है।

कई प्रदेश पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रदेव दास, जितेंद्र पासवान, राजेश यादव, शाहनवाज आलम, जयप्रकाश यादव और असलम आजाद समेत कई नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पारित प्रस्तावों के जरिए पार्टी ने संगठन विस्तार के साथ राजनीतिक, आर्थिक और कृषि से जुड़े मुद्दों को आगे उठाने की बात कही।

दिव्यांशु प्रभात की रिपोर्ट