LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

मीसा भारती का एनडीए सरकार पर तीखा हमला : 'छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाली बिहार में निकम्मी सरकार, नीतीश कुमार को दो नेताओं ने कर रखा है हाईजैक

बिहार में चल रहे छात्र और किसान आंदोलन पर राजनीति शुरु हो गई है। बीते दिनों छात्रों और किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी चार्ज को लेकर राजद सांसद मीसा भारती ने सरकार पर तीखा हमला बोलीं है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार निक्कमी और हत्यारी है...

मीसा भारती का एनडीए सरकार पर तीखा हमला : 'छात्रों पर लाठीचार
मीसा भारती का सम्राट सरकार पर तीखा हमला- फोटो : रंजन कुमार

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्यसभा सांसद और लालू प्रसाद की बड़ी बेटी डॉ. मीसा भारती ने बिहार की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला बोली हैं। राजधानी पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल लाठी चलाने वाली सरकार बनकर रह गई है। छात्र शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन उन पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। सिवान की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में एके-47 से गोलियां चल रही हैं। सिवान के डीएम और एसपी को भले हटा दिया गया हो, लेकिन उनके लिए कोई अच्छी जगह तलाशी जा रही है, इसीलिए अब तक नई पोस्टिंग नहीं की गई है।


नीतीश कुमार की चुप्पी और 'हाईजैक' का लगाया गंभीर आरोप

पूर्व सीएण नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए मीसा भारती ने कहा, "अगर उनकी तबीयत खराब है तो कोई बात नहीं, नीतीश जी से हमारे पारिवारिक संबंध हैं, इसलिए मैं उस पर कुछ नहीं बोलूंगी। लेकिन अगर तबीयत खराब नहीं है तो फिर असली मामला क्या है, यह बिहार की जनता को पता चलना चाहिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू नेता संजय झा और ललन सिंह ने उनको एक तरह से बंधक और हाईजैक करके रखा है। उन्होंने कहा, "मैंने खुद नीतीश जी को प्रणाम किया था, लेकिन जवाब इन दो नेताओं का आया, नीतीश जी का नहीं। शायद उन्हें पता भी नहीं चला कि मैंने प्रणाम किया है।"


Diarch GO

चीनी की कीमतों और मंत्रियों के बेतुके बयानों पर तंज

राज्य में चीनी के दामों और मंत्रियों के बयानों पर कटाक्ष करते हुए आरजेडी सांसद ने कहा कि सरकार के एक बड़े मंत्री (श्रवण कुमार) कहते हैं कि चीनी के दाम बढ़ने से किसानों को फायदा होगा, जबकि उन्हें यह नहीं पता कि किसानों को फायदा केवल गन्ना बेचने तक ही होता है। वहीं एक और मंत्री का बयान आया कि चीनी खाने की जरूरत ही क्या है, इससे डायबिटीज होता है। मीसा भारती ने कहा कि ऐसे बयानों से लगता है कि अगर चीनी 1000 रुपये किलो भी हो जाए, तो इस सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है। यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेतुका बयान है।


उपेंद्र कुशवाहा और विरासत के दावे पर साधा निशाना

एनडीए गठबंधन के भीतर चल रही खींचतान और उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए मीसा भारती ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी अलग पार्टी चलाते हैं, ऐसे में वो किस हक से जदयू की विरासत पर दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को बिहार की विकास और जनता की कोई चिंता नहीं है। ये लोग केवल अपने निजी स्वार्थ और अपने परिवार के सदस्यों को राजनीति में सेट करने के चक्कर में लगे हुए हैं।


NSIT
Nsmch

'बिहार में चल रही है निकम्मी, नकारा और हत्यारी सरकार'

अपने बयान के अंत में मीसा भारती ने बिहार सरकार की कानून-व्यवस्था और कार्यशैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार में जो सरकार चल रही है, वह पूरी तरह से 'निकम्मी, नकारा और हत्यारी सरकार' है। उन्होंने कहा कि जब भी छात्र, युवा या किसान अपने हक की आवाज उठाते हैं, तो यह सरकार उन पर लाठियां बरसाती है या उनकी आवाज दबाने की कोशिश करती है। विपक्ष पूरी मजबूती के साथ छात्रों और आम जनता की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ता रहेगा।


रंजन की रिपोर्ट