LATEST NEWS

  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के
  • Bihar Crime : बरबीघा में बड़ी वारदात, दिनदहाड़े दुकान में घुसकर 2 लाख रुपये उड़ा ले गए उचक्के

  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
  • Bihar News : मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग को लेकर जमकर हुआ बवाल, दो गुटों में जमकर हुई

  • Narayani Path
  • गंडक किनारे सड़क निर्माण से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 73.51 KM लंबे नारायणी पथ से पर्यटन और

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

Bihar Politics:खड़गे के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष तुरंत मांगें माफी

Bihar Politics: भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर तीखा हमला बोला है।...

Manoj Tiwari
खड़गे के बयान पर भड़के मनोज तिवारी- फोटो : reporter

Bihar Politics: भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खड़गे के बयान को शर्मनाक बताते हुए प्रधानमंत्री के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष से तत्काल माफी मांगने की मांग की। मनोज तिवारी ने कहा कि इस तरह की भाषा किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। देश की जनता सब कुछ देख रही है और कांग्रेस की बची हुई राजनीतिक ताकत भी ऐसे बयानों के कारण खत्म हो सकती है।

मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी भाषा और बयानबाजी की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। प्रधानमंत्री के परिवार को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को बिना देर किए अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक, इस तरह की बयानबाजी से कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अनंत सिंह विवाद पर बोले- यह उनकी पार्टी का मामला

बिहार की राजनीति में अनंत सिंह से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि यह उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। चुनाव के दौरान जो कुछ हुआ है, वह सबके सामने है। उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से टिप्पणी करने के बजाय इसे संबंधित पार्टी का मामला बताया।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली पर साधा निशाना

एक नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को लेकर भी मनोज तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके कुछ सहयोगी विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मेहनत करने के बजाय ऐसे मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतर रही है, जिनका कोई ठोस आधार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विरोध-प्रदर्शनों के जरिए देश में अशांति फैलाने और सरकार को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी स्थिति पैदा करने का सपना देखने वालों की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। मनोज तिवारी के मुताबिक, लोकतंत्र में चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना चाहिए और अपने काम के आधार पर समर्थन हासिल करना चाहिए।

दीपावली के समय रैली से व्यापारियों को नुकसान की आशंका

एक नवंबर की रैली को लेकर व्यापारियों की ओर से विरोध जताए जाने और रैली नहीं करने की मांग से जुड़े पत्र पर भी मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का समय कारोबारियों के लिए बेहद अहम होता है। ऐसे मौके पर रैली आयोजित होने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

मनोज तिवारी ने कहा कि त्योहार के दौरान व्यापारियों को अपने कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल होते हैं या सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन होता है, तो कारोबार प्रभावित होने की आशंका रहती है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसे व्यापारियों की परेशानियों और देश की आर्थिक गतिविधियों की चिंता नहीं है।भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस को विरोध-प्रदर्शन करने से पहले आम लोगों, कारोबारियों और त्योहार के माहौल का ध्यान रखना चाहिए। उनके मुताबिक, इस तरह की गतिविधियों से जनता को परेशानी होती है और राजनीतिक दलों को इसकी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह