LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

कंकड़बाग पुलिस को बड़ी सफलता: चैन स्नेचिंग गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा, कई मामलों का हुआ खुलासा

पटना के कंकड़बाग थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजधानी मे चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.....

कंकड़बाग पुलिस को बड़ी सफलता: चैन स्नेचिंग गिरोह के 4 सदस्यो
कंकड़बाग पुलिस को बड़ी सफलता- फोटो : अनिल कुमार

Patna : राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चैन स्नेचिंग (चोरी) की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चैन स्नेचर गिरोह के 04 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


चोरी की सोने की चैन और वाहन बरामद

पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी की 01 सोने की चैन, 01 एफजेड (FZ) मोटरसाइकिल और 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अपराधियों ने कंकड़बाग थाना क्षेत्र में हाल ही में कारित कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।


Diarch GO

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल कुमार (22 वर्ष), मोहित कुमार (22 वर्ष), अजय कुमार उर्फ टिल्लु (29 वर्ष) तथा प्रिंस कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। ये अपराधी पटना और नालंदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।


लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने

गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ कंकड़बाग, पत्रकारनगर, दीघा, राजीवनगर और कदमकुंआ थानों में हत्या के प्रयास, चोरी और स्नेचिंग से जुड़े दर्जनों कांड दर्ज हैं। गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।


NSIT
Nsmch

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कंकड़बाग थानाध्यक्ष पु०नि० अभय कुमार, पु०अ०नि० अभिषेक कुमार, पु०अ०नि० आर्यन राज, पु०अ०नि० बबीता कुमारी, पु०अ०नि० अंकिता कुमारी तथा पु०अ०नि० विक्की पासवान एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।


अनिल की रिपोर्ट