LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

बब्बन राय हत्याकांड में बड़ा खुलासा : प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते 25 जुलाई को हुई बब्बन राय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं आरोपी को हथियार के साथ धर दबोचा है.....

बब्बन राय हत्याकांड में बड़ा खुलासा : प्रेम प्रसंग में हुई थ
बब्बन राय हत्याकांड का खुलासा - फोटो : रंजीत कुमार

Patna : पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव में बीते 25 जुलाई को हुई बब्बन राय की हत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि घटना का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश में सिकन्दरपुर निवासी आरोपी राकेश कुमार (पिता- रंजीत राय) ने बब्बन राय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।


साक्ष्य छिपाने के लिए बालू में गाड़ दिया था हथियार 

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश कुमार ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से घटना में प्रयुक्त हथियार को अपने घर में रखे बालू के ढेर के नीचे छिपा दिया था। इसके अलावा उसने साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से मृतक बब्बन राय का मोबाइल फोन भी गायब कर दिया था, जिसे पुलिस ने सफलतापूर्वक खोज निकाला है। यह जानकारी सिटी एसपी (वेस्ट) ने दी है।


Diarch GO

डीएसपी दानापुर-01 के नेतृत्व में गठित हुई थी विशेष टीम 

उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए दानापुर डीएसपी-01 के नेतृत्व में शाहपुर थाना की एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना और तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर दबोचा।


NSIT
Nsmch

आरोपी के घर से देशी कट्टा और मृतक का मोबाइल बरामद 

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद गिरफ्तार अभियुक्त राकेश कुमार की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में इस्तेमाल किया गया 01 देशी कट्टा और मृतक बब्बन राय का गायब किया गया 01 मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी 

इस हत्याकांड का उद्भेदन करने वाली विशेष छापेमारी टीम में शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, उसरी ओपी प्रभारी आलोक कुमार, शाहपुर थाना के सब-इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, एएसआई राजीव रंजन गुप्ता, सशस्त्र पुलिस बल तथा दानापुर डीआईयू (DIU) की टीम शामिल रही।


रंजीत की रिपोर्ट